ETV Bharat / state

राजस्थान में सोनिया गांधी मनाएंगी 76वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत सीएम भूपेश ने दी शुभकामनाएं

author img

By

Published : Dec 9, 2022, 1:18 PM IST

Updated : Dec 9, 2022, 1:26 PM IST

सोनिया गांधी को पीएम मोदी और सीएम भूपेश ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सोनिया गांधी को पीएम मोदी और सीएम भूपेश ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है. पीएम मोदी के अलावा कई कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सोनिया गांधी गुरुवार को सवाई माधोपुर पहुंची है. जहां वो अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका वाड्रा गांधी के साथ जन्मदिन मनाएंगी.

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को जन्मदिन की बधाई दी. कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 वर्ष की हो गईं.प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.'

  • Birthday greetings to Smt. Sonia Gandhi Ji. Praying for her long and healthy life.

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

सीएम भूपेश ने की दीर्घायु की कामना : वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है. सीएम भूपेश नेट्वीट करते हुए लिखा कि '' कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा, हम सबकी नेता सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं. आपने राजनीति में समर्पण, सेवा व सुचिता के अभूतपूर्व मानक स्थापित किए हैं. आप हम सब की प्रेरणा हैं. आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की हम सब कामना करते हैं।जीवेत् शरदः शतम्''

  • कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा, हम सबकी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।

    आपने राजनीति में समर्पण, सेवा व सुचिता के अभूतपूर्व मानक स्थापित किए हैं। आप हम सब की प्रेरणा हैं।

    आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की हम सब कामना करते हैं।जीवेत् शरदः शतम्

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 9, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी शुभकामनाएं : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की. खरगे ने ट्वीट किया, “कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनायें. उनकी विनम्रता, समर्पण और विपरीत हालात में उनकी अदम्य भावना और गरिमा ने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है. मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.''

कब हुआ था सोनिया गांधी का जन्म : सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी. Former Congress President Sonia Gandhi

राजस्थान में सोनिया मनाएंगी 76वां जन्मदिन :आपको बता दें कि आज सोनिया गांधी राजस्थान में हैं और वहीं राहुल गांधी के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं. भारत जोड़ो यात्रा के कारण राहुल गांधी फिलहाल राजस्थान में हैं. पार्टी नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी रणथंभौर के शेरबाग होटल में ठहरी हैं, जहां आज उनका जन्मदिन मनाया जाएगा.

Last Updated :Dec 9, 2022, 1:26 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.