ETV Bharat / state

History of today :14 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

author img

By

Published : Jan 14, 2023, 3:51 AM IST

History of today Important events of January 14
14 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

14 जनवरी का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है. इस दिन यूनाईटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1641 में मलक्का शहर में जीत दर्ज की थी . साथ ही कई Historical घटनाएं हुईं. जिन्होंने आने वाले कल पर अपना असर छोड़ा. इस दिन कई मशहूर हस्तियों जैसे अकबर के नौ रत्नों में से एक अबुल फजल, मराठी फिल्मों की अभिनेत्री दुर्गा खोटे और फॉर्मूला वन रेसर नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ. वहीं कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा.आइए जानते हैं 14 जनवरी के दिन का पूरा इतिहास.

14 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं : पोप लियो एक्स ने 1514 में दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया.यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1641 में मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की.1659 में हुए एलवास के युद्ध में पुर्तगाल ने स्पेन को पराजित किया.फ्रांसीसी जनरल लेली ने 1760 में पांडिचेरी अंग्रेजों के हवाले कर दिया.भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच 1761 में पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ.अमरीका ने ब्रिटेन के साथ 1784 में शांति संधि की पुष्टि की.इंग्लैंड और स्पेन ने 1809 में 'नेपोलियन बोनापार्ट' के खिलाफ गठबंधन किया.नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का 1858 में भंडाफोड़ हुआ.पेरू ने स्पेन के खिलाफ 1867 में जंग का ऐलान किया.

जमैका में आया था भयानक भूकंप :1907 में हुए जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और लगभग 900 से अधिक लोग मारे गये.रेमंड पोंकारे 1912 में फ्रांस के प्रधानमंत्री बने.फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को 1918 में देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया.ईरान में मुहम्मद सईद ने 1950 में सरकार का गठन किया. जगदगुरु कृपालु महाराज ने 1954 में 7 दिनों तक 500 से ज्यादा हिन्दू विद्वानों के सामने भाषण दिया. उन्हें पांचवां जगदगुरु चुना गया.अल्जीरिया के शहरों में 1962 में हुए आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये.इंडोनेशिया ने 1966 में राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया.1969 में भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया.विश्व फुटबाल लीग की स्थापना 1974 में की गयी.सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को 1975 में समाप्त किया.

ये भी पढ़ें- 13 जनवरी का इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाएं

14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति : 1551 को मुगल साम्राज्य में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फजल का जन्म हुआ.1804 में मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ.1886 में समाज सुधारक मंगूराम का जन्म हुआ.1896 में ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का जन्म हुआ.1905 में हिन्दी और मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ. 1918 में पुर्तगाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता सुधाताई जोशी का जन्म हुआ.1926 में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ.1942 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का जन्म हुआ.1967 में अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ.1977 में भारत के एकमात्र फॉर्मूला वन रेसर नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.