ETV Bharat / state

Hath Se Hath Jodo Yatra: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की 26 जनवरी से होगी शुरुआत

author img

By

Published : Jan 26, 2023, 7:26 AM IST

Hath Se Hath Jodo Yatra
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Hath Se Hath Jodo Yatra 26 जनवरी से कांग्रेस पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी. प्रदेश के 307 ब्लाॅकों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क यात्रा निकाली जाएगी, जो सभी बूथों तक जाएगी. लोगों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियां बताई जाएंगी.

रायपुर: राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक अरूण यादव गांधी मैदान से दोपहर 12 बजे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे, जो रायपुर दक्षिण विधानसभा के छत्तीसगढ़ नगर में समाप्त होगी. यह अभियान दो महीनों तक चलेगा. इस दौरान छत्तीसगढ़ के सभी 307 ब्लाॅकों में जनसंपर्क यात्रा निकाली जाएगी.

एक दिन में 10 किमी चलेंगी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियां: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेंगी. एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी. 60 दिन में लगभग 1 लाख 80 हजार किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी."

Hath Se Hath Jodo Yatra: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाएगी कांग्रेस

भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है जनसंवाद कार्यक्रम: आरपी सिंह ने कहा "यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा. पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से किया जाएगा. यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी."

Rahul Gandhi on Surgical Strike: राहुल बोले- सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय के बयान से सहमत नहीं

मोदी सरकार की विफलताओं का करेंगे प्रचार: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि "छत्तीसगढ़ में भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जाएगी, जिसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द्र, देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यो को बताने के साथ ही मोदी सरकार की विफलता का भी कांग्रेसी प्रचार करेंगे. इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जाएंगे. हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथों तक जायेगी. हर जिलों में अधिवेशन होगा और समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.