ETV Bharat / state

रायपुर: पुलिस अधिकारियों और बहादुर बच्चों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

author img

By

Published : Jan 26, 2020, 1:59 PM IST

Updated : Jan 26, 2020, 4:02 PM IST

Governor honored police officers and brave children in raipur
पुलिस अधिकारियों का सम्मान

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया.

रायपुर: राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पुलिस परेड ग्राउंड में 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया.

वीरता पदक और राज्य वीरता पुरस्कार का वितरण

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया.

इन्हें मिला पुलिस वीरता पदक-

  • मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर
  • लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक, थाना गातापार, राजनांदगांव
  • रमाकांत तिवारी, निरीक्षक, थाना रेंगाखार, कबीरधाम
  • मालिक राम, उप निरीक्षक, प्रभारी डीआरजी, नारायणपुर
  • संतोष हेमला, सहायक उप निरीक्षक, थाना फरसेगढ़, बीजापुर
  • सत्येन्द्र तिवारी, सहायक प्लाटून कमांडर, एसटीएफ, बघेरा, दुर्ग,
  • दशरथ नाग, प्रधान आरक्षक, थाना फरसेगढ़, बीजापुर
  • पतिराम पोड़ियामी, प्रधान आरक्षक, थाना फरसेगढ़, बीजापुर,
  • स्व. भुनेश्वर मंडावी, प्रधान आरक्षक, नारायणपुर (मरणोपरांत)
    Governor honored police officers and brave children in raipur
    राज्यपाल ने किया सम्मानित

इसके साथ ही राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया. इनमें टीआर पैकरा, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज शामिल हैं.

विशिष्ट सेवा पदक (गृह रक्षक)

  • अशोक कुमार वर्मा, जिला सेनानी, नगर सेना, बिलासपुर
  • बसंत लाल शुक्ला, प्लाटून कमाण्डर, नगर सेना, बिलासपुर

गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा पदक

  • लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, सीनियर स्टॉफ ऑफिसर, नगर सेना रायपुर
  • संतोष कुमार मार्बल, जिला सेनानी, नगर सेना, जगदलपुर
  • भरत लाल साहू, कंपनी कमाण्डर, सीटीजेडब्ल्यू, कॉलेज कांकेर
  • कृष्ण कुमार साहू, निरीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी रायपुर
  • जालेश्वर सिंह परिहार, सहायक प्लाटून कमाण्डर, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी रायपुर
  • गौतम कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक, सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज,कांकेर
    Governor honored police officers and brave children in raipur
    राज्यपाल ने किया सम्मानित

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक सम्मान

  • सनत कुमार जैन, उप पुलिस अधीक्षक, फिंगर प्रिंट, रायपुर
  • राम श्रृंगार यादव, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, सूरजपूर
  • प्रशांत कुमार मुखर्जी, उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन, रायपुर
  • अमर सिंह, सहायक सेनानी, 8वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल
  • भरत लाल साहू, कंपनी कमांडर, सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज, कांकेर
  • मनहरण वर्मा, सहायक उप निरीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी
  • बिरसू सिंह मंडावी, प्रधान आरक्षक, पु.मु., रायपुर
  • रामाधार यादव, प्रधान आरक्षक, पुलिस लाइन, कबीरधाम
  • देवकी कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक, पिंक टीम, जगदलपुर
  • टी.वेंकट सांई. निरीक्षक(एम), बस्तर रेंज, जगदलपुर

राज्यपाल उइके ने चार बहादुर बच्चों को राज्य वीरता पुरस्कार 2019-20 से पुरस्कृत किया. इन्हें नकद 15 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया.

राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित बच्चे

  • अंशिका साहू, 7 वर्ष, संबलपुर, जिला धमतरी
  • अनन्या चौहान, 13 वर्ष, रायपुर
  • राहुल पटेल, 12 वर्ष, पिता मंगलूराम पटेल, राजिम, जिला गरियाबंद
  • प्रमोद बारीक, 15 साल, सरिया, जिला रायगढ़.
Intro:cg_rpr_01_padak_samman_avb_CG10001


नोट स्क्रिप्ट रिपोर्टर एप से भेज रहा हूँ


Body:cg_rpr_01_padak_samman_avb_CG10001


Conclusion:cg_rpr_01_padak_samman_avb_CG10001
Last Updated :Jan 26, 2020, 4:02 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.