ETV Bharat / state

Haath se haath jodo yaatra: देश की एकता और भाईचारे के लिए निकाली जा रही हाथ जोड़ो यात्रा: मोहन मरकाम

author img

By

Published : Jan 26, 2023, 4:47 PM IST

Haath se haath jodo yaatra
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

भारत छोड़ो यात्रा के बाद आज गणतंत्र दिवस के दिन कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है. जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित गांधी मैदान से हुई. इस यात्रा की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक अरूण यादव ने की. यह अभियान दो महिनों तक चलेगा.

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

रायपुर: इस दौरान रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि "आज जिस तरीके से भारत जोड़ो यात्रा सफल रही. उसके बाद हम हाथ से हाथ जोड़ यात्रा निकाल रहे हैं. जो 2 महीने तक चलेगी. इस दौरान हम घर घर जाएंगे और लोगों से मिलेंगे. यह यात्रा घर घर पहुंचने का एक बड़ा अच्छा साधन है. वहां हम लोगों से जाकर मिलेंगे और बात करेंगे.

"अखंडता भाई चारा को कायम रखने के लिए हाथ जोड़ो अभियान": हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक अरुण यादव ने बताया कि "राहुल गांधी की यात्रा सफल रही. इसके अगले चरण में आज हम हाथ से हाथ जोड़ यात्रा शुरू कर रहे हैं. यह देश की अखंडता भाई चारा को कायम रखने के लिए निकाली जा रही है. आज कुछ लोग भारत को खंड खंड करना चाहते हैं. उसको खत्म करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है.


"पदयात्रा प्रदेश के 307 ब्लॉकों में निकलेगी": कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि "देश की एकता अखंडता और भाईचारा को लेकर हम पदयात्रा में शामिल हुए हैं. यह पदयात्रा प्रदेश के 307 ब्लॉकों में निकाली जा रही है. इस यात्रा से कांग्रेस के आगे जाने या पीछे जाने का कोई लेना देना नहीं है. हम सिर्फ देश में भाईचारा सद्भावना के लिए यात्रा निकाल रहे हैं."


हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत: 26 जनवरी से कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की गई. प्रदेश के 307 ब्लाकों से हाथ एक साथ हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क यात्रा निकाली जायेगी जो प्रदेश के सभी बूथों तक जायेगी. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी. एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी. 60 दिन में लगभग 1,80,000 किमी से अधिक यात्रा चलेगी.

भारत जोड़ों यात्रा का विस्तार: यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा. पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी. यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा. पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा. यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जायेगा.

यह भी पढ़ें: Hanth se Hanth jodon abhiyaan : मोहन मरकाम ने राजीव भवन में फहराया तिरंगा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की दी जानकारी


यात्रा हर विधानसभा तक जायेगी: भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी. छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जायेगी. जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यो को तथा मोदी सरकार की विफलता को भी कांग्रेसी प्रचार करेंगे. इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जायेंगे. हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथो तक जायेगी. हर जिलों में अधिवेशन होगा और समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.