ETV Bharat / state

पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज

author img

By

Published : Oct 29, 2022, 11:08 AM IST

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही ठंड अब धीरे धीरे बढ़ने लगी है. प्रदेश के दूसरे जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 14.2 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रायपुर में 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो पेंड्रारोड की तुलना में 4 डिग्री से भी अधिक है.

Etv Bharat
Etv Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही ठंड अब धीरे धीरे बढ़ने लगी है. दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी छत्तीसगढ़ से 20 अक्टूबर को हो चुकी है. उसके बाद से राजधानी सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 14.2 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रायपुर में 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो पेंड्रारोड की तुलना में 4 डिग्री से भी अधिक है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन लगातार जारी है. जिसके कारण मौसम शुष्क रहने और आकाश मुख्यतः साथ रहने की संभावना है. लेकिन इस दौरान शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. ठंड की शुरुआत होने के साथ में अब लोगों को ऊनी और गर्म कपड़ों की भी याद आने लगी है."



छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, पेंड्रारोड अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री है न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया है.



1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में औसत बारिश की स्थिति


प्रदेश में औसत से अधिक वर्षा: बालोद जिले में 28% अधिक बारिश दर्ज की गई. बलौदा बाजार जिले में 23% अधिक बारिश दर्ज की गई. बस्तर जिले में 51% अधिक बारिश दर्ज की गई. बीजापुर जिले में 90% अधिक बारिश दर्ज की गई. बिलासपुर जिले में 21% अधिक बारिश दर्ज की गई. दंतेवाड़ा जिले में 27% अधिक बारिश दर्ज की गई. धमतरी जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. कबीरधाम जिले में 29% अधिक बारिश दर्ज की गई. मुंगेली जिले में 31% अधिक बारिश दर्ज की गई. नारायणपुर जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में 25% अधिक बारिश दर्ज की गई. सुकमा जिले में 40% अधिक बारिश दर्ज की गई.

प्रदेश में औसत से कम बारिश: बेमेतरा जिले में 30% कम बारिश दर्ज की गई. जशपुर जिले में 30% कम बारिश दर्ज की गई. कोरिया जिले में 26% कम बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में 48% कम बारिश दर्ज की गई.

सामान्य बारिश वाले जिले: बलरामपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई है. दुर्ग जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. गरियाबंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. जांजगीर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कांकेर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कोरबा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. महासमुंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायगढ़ जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.