ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक, कई शहरों में तेजी से लुढ़का पारा

author img

By

Published : Oct 28, 2022, 11:09 AM IST

Updated : Oct 28, 2022, 12:08 PM IST

chhattisgarh weather update छत्तीसगढ़ में ठंड के आते ही लोगों को अब ऊनी और गर्म कपड़ों की याद आने लगी है. गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 14.3 डिग्री दर्ज किया गया. वही सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रायपुर में 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि अंबिकापुर की तुलना में 4 डिग्री अधिक है.

cold graph increased in chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक

रायपुर: chhattisgarh weather update राजधानी सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में अब ठंड धीरे धीरे बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान का ग्राफ भी घटते जा रहा है. 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही राजधानी में हल्की और गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. राजधानी के लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है. ठंड के आते ही लोगों को अब ऊनी और गर्म कपड़ों की याद आने लगी है. गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.3 डिग्री दर्ज किया गया. वही सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रायपुर में 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि अंबिकापुर की तुलना में 4 डिग्री अधिक है.Ambikapur recorded lowest temperature

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र ने बताया कि "20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में हल्की और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन प्रदेश में लगातार जारी है. शुक्रवार को मौसम के शुष्क रहने और आकाश मुख्यतः साथ रहने की संभावना है, इसके साथ ही प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट भी संभावित है."

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Rajyaotsava 2022 : सीएम भूपेश ने लिया राज्योत्सव तैयारियों का जायजा

प्रदेश के शहरों का तापमान: गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री, न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4, डिग्री न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया.


1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में औसत बारिश की स्थिति

प्रदेश में हुई औसत से अधिक वर्षा: बालोद जिले में 28% अधिक बारिश दर्ज की गई. बलौदा बाजार जिले में 23% अधिक बारिश दर्ज की गई. बस्तर जिले में 51% अधिक बारिश दर्ज की गई. बीजापुर जिले में 90% अधिक बारिश दर्ज की गई. बिलासपुर जिले में 21% अधिक बारिश दर्ज की गई. दंतेवाड़ा जिले में 27% अधिक बारिश दर्ज की गई. धमतरी जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. कबीरधाम जिले में 29% अधिक बारिश दर्ज की गई. मुंगेली जिले में 31% अधिक बारिश दर्ज की गई. नारायणपुर जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में 25% अधिक बारिश दर्ज की गई. सुकमा जिले में 40% अधिक बारिश दर्ज की गई.



प्रदेश में औसत से कम बारिश: बेमेतरा जिले में 30 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. जशपुर जिले में 30 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. कोरिया जिले में 26 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में 48 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई.



सामान्य बारिश वाले जिले: बलरामपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई है. दुर्ग जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. गरियाबंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. जांजगीर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कांकेर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कोरबा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. महासमुंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायगढ़ जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई.

Last Updated : Oct 28, 2022, 12:08 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.