ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में सर्दी और कड़ाके की ठंड, सरगुजा संभाग में पारा इतना लुढ़का

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Dec 20, 2023, 6:39 AM IST

Chhattisgarh weather update
छत्तीसगढ़ में ठंड

Chhattisgarh Weather Update छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ गई है. न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है. अगले चार से पांच दिन के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आएगा. Chhattisgarh News

रायपुर: बीते एक सप्ताह से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में इन दिनों उत्तर पश्चिम से लगातार ठंडी हवाएं चल रही है. जिसके कारण प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार को प्रदेश के सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री बलरामपुर में 6.2 डिग्री जशपुर में 7.8 डिग्री कोरिया में 8.6 डिग्री दर्ज किया गया. बात अगर रायपुर की करें तो सोमवार की तुलना में मंगलवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री तक नीचे गिर गया है.

छत्तीसगढ़ का आज का मौसम: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया "सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है. इन दोनों संभाग के जिलों में सर्दी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के जिलों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री से 13.2 डिग्री तक दर्ज किया गया है. बुधवार को प्रदेश का मौसम ड्राई रहने की संभावना है. बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है."

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री न्यूनतम तापमान 8 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 13 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 26.02 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया.

20 December 2023 : मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि, आज करें माता दुर्गा की पूजा
Rashifal : आज आपका दिन कैसा रहेगा जानिए दैनिक राशिफल में
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, दुनियाभर में बजा भारत के वैज्ञानिकों का डंका
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.