ETV Bharat / state

Weather Today छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट

author img

By

Published : Mar 17, 2023, 10:01 AM IST

Chhattisgarh weather छत्तीसगढ़ में पिछले 4 दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़े. कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी हुई है.Weather in Raipur

Chhattisgarh weather update
छत्तीसगढ़ में आज का मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्रदेश के शहरों में मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को भी प्रदेश का मौसम इसी तरह के बने रहने की संभावना है. सर्वाधिक तापमान प्रदेश के राजनांदगांव जिले में 36 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बादल गरजने के साथ ही अंधड़ चलने को लेकर 24 से 48 घंटे के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि "पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती चक्रवात के रूप में अफगानिस्तान और उसके आसपास मध्य छोभ मंडल पर स्थित है. इसके प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवात दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर निम्न छोभ मंडल पर स्थित है, और दूसरा चक्रीय चक्रवात उत्तर पूर्व राजस्थान और उसके आसपास निम्न छोभ मंडल पर स्थित है. एक द्रोणिका बांग्लादेश से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के निम्न छोभ मंडल पर स्थित है. जिससे शुक्रवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इस दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की संभावना है. अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगा."

Weather Today: छत्तीसगढ़ में बादल गरजने और आंधी तूफान का येलो और ऑरेंज अलर्ट


प्रदेश के शहरों का तापमान: गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 24 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 22 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 18 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.