ETV Bharat / state

Weather Today बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं ने बदला मौसम, ओलावृष्टि की संभावना

author img

By

Published : Mar 16, 2023, 10:19 AM IST

छत्तीसगढ़ में बीते 3 दिनों से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का आगमन होने के कारण प्रदेश का मौसम बदला हुआ है. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है. राजधानी में गुरुवार की सुबह बादल छाए हुए हैं.

Chhattisgarh weather update
छत्तीसगढ़ में आज का मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया " एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वातावरण में चक्रीय चक्रवात के रूप में पूर्वी ईरान के ऊपर स्थित है. जिसके कारण चक्रवात राजस्थान और उससे लगे इलाके के ऊपर स्थित हैं. दक्षिण पूर्व से नमी युक्त हवा का आगमन बंगाल की खाड़ी से लगातार हो रहा है जिसके कारण मध्य स्तर पर पश्चिमी द्रोणिका का प्रभाव 16 मार्च से लेकर 20 मार्च रहेगा."

आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना: "इस प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकता है. गुरुवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है."

Vegetable Price today: रायपुर में आज सब्जी और फल के भाव बढ़े

प्रदेश के शहरों का तापमान: बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 21 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया.



ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.