Chhattisgarh Weather Update 21 November छत्तीसगढ़ में जल्द पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Published: Nov 21, 2023, 9:20 AM


Chhattisgarh Weather Update 21 November छत्तीसगढ़ में जल्द पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Published: Nov 21, 2023, 9:20 AM

Chhattisgarh Weather Update 21 November छत्तीसगढ़ में बादल जल्द हट जाएंगे. जिसके बाद प्रदेश में अच्छी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी. Chhattisgarh Weather Forecast
रायपुर: छत्तीसगढ़ से हल्की और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन कुछ दिनों पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा और ठंड का असर कम हुआ. कुछ जगहों पर हल्के बादल अब भी छाए हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज शाम तक बदली छंट जाएगी इसके बाद बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और ठंड ज्यादा पड़ने लगेगी. मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया.
छत्तीसगढ़ का आज का मौसम: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से उत्तर पूर्व से हल्की और ठंडी हवाएं चल रही है लेकिन बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हो रहा है. मंगलवार की शाम तक बादल साफ होने के बाद बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने का एहसास भी होने लगेगा. मंगलवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है.
छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.02 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.02 डिग्री दर्ज किया गया.
