ETV Bharat / state

Chhattisgarh Weather Update 13 November उत्तर पूर्व से ठंडी हवाएं आनी शुरू, अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Nov 13, 2023, 8:46 AM IST

Chhattisgarh Weather Update 13 November
छत्तीसगढ़ का आज का मौसम

Chhattisgarh Weather Update 13 November छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है. जल्द ही अच्छी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. उत्तर पूर्व से ठंडी हवाओं का आगमन भी शुरू हो गया है. ठंडी हवा के आगमन के कारण प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. राजधानी में सोमवार की सुबह ठंड भी महसूस की जा रही है, लेकिन रविवार का दिन गर्म रहा. सोमवार को रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ का आज का मौसम: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व से ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो गया है, जिसके कारण अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. इस तरह की स्थिति आने वाले 5 दिनों तक बने रह सकती है. सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है. रविवार को सरगुजा में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, नारायणपुर में 15.5 डिग्री, दंतेवाड़ा में 16.5 डिग्री, कांकेर में 16.5 डिग्री, दुर्ग में 16.5 डिग्री, बलरामपुर में 16.7 डिग्री और बस्तर में 16.8 डिग्री दर्ज किया गया.
Govardhan Pooja 2023 गोवर्धन पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त, जानिए क्या है पौराणिक मान्यता ?
Horoscope : कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.