ETV Bharat / state

LIVE BREAKING: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई कल तक स्थगित

author img

By

Published : Jul 29, 2021, 10:42 AM IST

Updated : Jul 29, 2021, 9:06 PM IST

big breaking of today 29 july
आज की बड़ी खबर

20:15 July 29

रायपुर: विधानसभा में CCMC का अधिग्रहण विधेयक ध्वनिमत से पारित

रायपुर: सदन में CCMC के अधिग्रहण संशोधन विधेयक पर मत विभाजन

विपक्ष ने रखा था संशोधन विधेयक प्रस्ताव

संशोधन विधेयक प्रस्ताव पर हुआ मत विभाजन

संशोधन विधेयक प्रस्ताव के पक्ष में 16 मत पड़े

संशोधन विधेयक प्रस्ताव के विपक्ष में 56 मत पड़े

विपक्ष का संशोधन प्रस्ताव अस्वीकार हुआ

सदन में नियम 139 पर चर्चा स्वीकार हुई

PMAY की वर्तमान स्थिति पर चर्चा

 ध्वनिमत से पारित हुआ CCMC का अधिग्रहण विधेयक

20:07 July 29

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह पहुंचे राजीव भवन

रायपुर: राजीव भवन पहुंचे विधायक बृहस्पति सिंह

PCC से जारी नोटिस पर जवाब देने पहुंचे

टीएस सिंहदेव पर लगाए आरोपों दे रहे हैं जवाब

पीसीसी संगठन महामंत्री रवि घोष से कर रहे हैं चर्चा

सिंहदेव से माफी मांग चुके हैं बृहस्पति सिंह

15:03 July 29

माओवादी शहीदी सप्ताह: पुलिस ने ध्वस्त किया माओवादी स्मारक

बीजापुर: पुलिस ने माओवादी स्मारक ध्वस्त किया

माओवादी शहीदी सप्ताह का दूसरा दिन 

शहीदी सप्ताह मना रहे नक्सली

14:20 July 29

कांकेर: नक्सलियों ने अंतागढ़ के अंतिम वार्ड में बांधा बैनर-पोस्टर

कांकेर: नक्सलियों ने अंतागढ़ के अंतिम वार्ड में बांधा बैनर-पोस्टर. नक्सलियों के शहीदी सप्ताह को जोरों-शोरों से मनाने की अपील. नक्सली 3 अगस्त तक मनाएंगे शहीद सप्ताह. अंतागढ़ में दहशत व्याप्त. अंतागढ़ थाना क्षेत्र का मामला.

12:52 July 29

जीपी सिंह को थाने बुलाने के लिए जारी किया गया था नोटिस, अब तक नहीं पहुंचे थाने

रायपुर: कोतवाली पुलिस ने निलंबित आईपीएस अफसर जीपी सिंह को आज 12 बजे तक थाना पहुंचने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन अब तक थाने नहीं पहुंचे जीपी सिंह. जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के मामले में कोतवाली थाने में एसीबी ने एफआईआर दर्ज कराई थी. उसी मामले की पूछताछ के लिए जीपी सिंह को थाने बुलाया गया था.

11:27 July 29

युवती को चलती कार से फेंका

रायपुर: उरला इलाके के सरोरा में स्थित महामाया स्टील के सामने चलती कार से युवती को फेंककर अज्ञात कार सवार फरार. युवती की उम्र करीब 18 से 20 साल. गैंगरेप या अपहरण कर ले जाने की आशंका. अज्ञात युवती को बेहोशी की हालत में मेकाहारा में किया गया भर्ती. उरला थाना इलाके की घटना.

10:09 July 29

रायपुर में कोरोना मरीजों के लिए खाली बेड की जानकारी

  • बेड                      टोटल                 फुल                 खाली
  • नॉर्मल बेड              1994                19                 1975
  • ऑक्सीजन बेड       2910                114                2796
  • एचडीयू बेड            527                   5                  522
  • आईसीयू बेड           771                  29                 742
  • वेंटिलेटर बेड           415                   25                 390

10:06 July 29

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के लिए खाली बेड की जानकारी

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सरकारी हॉस्पिटल, प्राइवेट हॉस्पिटल और कोविड केयर सेंटर में कुल 30,290 बेड हैं.

  • टोटल नंबर ऑफ कोविड बेड- 30,290
  • नंबर ऑफ बेड विथ O2 सपोर्ट :- 10,247
  • खाली बेड विथ O2 सपोर्ट :- 8,335
  • नंबर ऑफ बेड विदाउट O2 सपोर्ट:- 15,487
  • खाली बेड विदाउट O2 सपोर्ट :- 14,227
  • टोटल एचडीयू बेड :- 1,518
  • खाली एचडीयू बेड :- 1,125
  • टोटल आईसीयू बेड :- 2,680
  • खाली आईसीयू बेड :- 1,545
  • टोटल नंबर ऑफ वेंटिलेटर :- 998
  • खाली वेंटिलेटर :- 572
  • टोटल बेड अवेलेबल :- 25478

10:05 July 29

आज बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि भारी वर्षा का क्षेत्र मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. 

10:04 July 29

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 जुलाई तक 526.2 मिमी औसत बारिश

राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 जुलाई तक 526.2 मिमी औसत बारिश हुई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सुकमा जिले में 843.4 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 358.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. राजधानी रायपुर में अब तक 465.6 मिमी बारिश हुई है. अगर बस्तर संभाग की बात करें, तो बस्तर जिले में 419.8 मिमी, कोण्डागांव में 492.6 मिमी, कांकेर में 421.2 मिमी, नारायणपुर में 613.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 471 और बीजापुर में 595.9 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई. अधिकतर बारिश दक्षिण बस्तर में ही देखने को मिली है.

10:04 July 29

रायगढ़ शहर में सघन टीकाकरण अभियान 30 जुलाई को

नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के लिए शुक्रवार 30 जुलाई को सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. कलेक्टर भीम सिंह ने शहर के सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर सभी से अपने-अपने वार्डों में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने की अपील की. इस दौरान कलेक्टर ने शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले पहले 2 वार्डों को पांच-पांच और सभी वार्ड को एक-एक लाख रुपए विकास कार्यों के देने की घोषणा की.

07:20 July 29

big breaking of today 29 july

राज्य के कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन किया जाएगा. वन मंडल अधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) पी व्ही नरसिंह राव और मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) बिलासपुर एस जगदीशन के मार्गदर्शन में इस अवसर पर कानन पेण्डारी जू में प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी रखा गया है. यहां भ्रमण पर पहुंचे पर्यटक भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

Last Updated :Jul 29, 2021, 9:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.