ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना, पेंड्रारोड में न्यूनत्तम तापमान दर्ज

author img

By

Published : Nov 25, 2022, 8:42 AM IST

छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत हो गई है. प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड बने रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर: पिछले तीन दिनों से रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे शहरों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है. गुरुवार को जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया है. आने वाले 3 दिनों के दौरान बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री गिरावट आने की संभावना है. बात करें तो रायपुर में 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. शुक्रवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: बिलासपुर में पिता ने भजन गाकर बेटी को दी अंतिम विदाई

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो गई है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आ रही है. जिसके कारण शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री गिरावट आने की संभावना है."


प्रदेश के शहरों का तापमान: गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.