ETV Bharat / state

महासमुंद में कांग्रेस की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा

author img

By

Published : Nov 12, 2022, 6:32 PM IST

Updated : Nov 14, 2022, 1:54 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

mahasamund latest news महासमुंद में कांग्रेस कार्यकर्ता नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है. इस यात्रा के दौरान शहर के सभी धार्मिक स्थलों में कांग्रेस कार्यकर्ता जाकर एकता का संदेश देंगे.

महासमुंद : नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित कांग्रेस नेता और सभी समाज प्रमुखों के साथ शहर में 13 नवंबर को सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में स्थित सभी धार्मिक स्थलों में जाकर आपसी सौहार्द्र और भाईचारे बना रहे इसके लिए मत्था टेकेंगे. (congress nafrat chhodo bharat jodo yatra )

केंद्र सरकार पर माहौल बिगाड़ने का आरोप : नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि केन्द्र सरकार देश का माहौल बिगाड़ रही है. देश में कमर तोड़ महंगाई से आम जनजीवन त्रासदी के दौर से गुजर रहा है. इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो अभियान के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पद यात्रा निकाली गई है. जिसे बड़ी संख्या में जनसमर्थन मिल रहा है. बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं. इसी तर्ज पर 13 नवंबर को सुबह 10 बजे हाई स्कूल मैदान से इस पद यात्रा की शुरुआत होगी. जिसमें आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।.

मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी यात्रा : यह यात्रा मुख्य मार्ग पर स्थित महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साथ ही शहीदों के परिजनों का सम्मान किया किया जाएगा. अंबेडकर चौक पर सभी धर्म गुरु का सम्मान होगा. यह पद यात्रा मुख्य चौक चौराहे से भ्रमण करते हुए हाई स्कूल मैदान में जाकर समाप्त होगी.mahasamund latest news

Last Updated :Nov 14, 2022, 1:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.