ETV Bharat / state

बस्तर दशहरा: आम लोगों के लिए कर्फ्यू जैसे होंगे हालात, ऐसे होंगी रस्में

author img

By

Published : Oct 14, 2020, 7:52 AM IST

Updated : Jul 25, 2023, 7:57 AM IST

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को देखने की इस साल हर किसी को अनुमति नहीं होगी. शाम 5 बजे के बाद से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया जाएगा और दशहरा से जुड़ी रस्मों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रासरित किया जाएगा.

Press conference of Bastar Collector
बस्तर कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता

बस्तर: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के संबंध में मंगलवार को बस्तर कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कोरोना काल में दशहरा के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए गए. कोरोना के खतरे को देखते हुए इस साल विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की सभी रस्मों और अनुष्ठान में कर्फ्यू का साया रहेगा. शाम 5 बजे के बाद से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया जाएगा. साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बस्तर दशहरा में शामिल होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस बार पर्यटकों को बस्तर आने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा शहर के लोग भी बस्तर दशहरा के अनुष्ठान में शामिल नहीं हो पाएंगे. बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने इसकी जानकारी दी.

रजत बंसल, कलेक्टर

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि इस बार बस्तर दशहरा के पूरे अनुष्ठानों में जिनकी अहम भूमिका रहती है, उन्हें ही शामिल होने की अनुमति होगी. पर्व में अत्यधिक भीड़ ना हो इसलिए प्रत्येक ग्राम पंचायत और सभी जिलों के कलेक्टर से संपर्क कर कम से कम लोगों को पर्व में भेजने का अनुरोध किया गया है.

सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाएंगे रस्में

बस्तर कलेक्टर ने कहा कि बस्तर की जनता को इस बार बस्तर दशहरा के सभी रस्में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म की सहायता से दिखाई जाएंगी. कलेक्टर ने आगे कहा कि सभी अनुष्ठानों को यूट्यूब या फेसबुक पर से लाइव दिखाया जाएगा. इसके अलावा मीडिया के माध्यम से बस्तर दशहरा के सभी रस्मों को आम लोगों के लिए प्रसारित किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Press conference of Bastar Collector
बस्तर कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता

नहीं होगा 17 अक्टूबर से टोटल लॉकडाउन

जिला प्रशासन ने दशहरा पर्व में ज्यादा भीड़ न उमड़े और बिना किसी समस्या के पर्व का संचालन किया जा सके, इसके लिए तमाम एहतियात बरतने का प्रयास प्रशासन कर रहा है. इसके अलावा 5 बजे तक शहर की सारी व्यापारिक संस्थान बंद रखने के निर्देश यथावत रखने की बात कलेक्टर ने कही है. 17 अक्टूबर से शहर में सम्पूर्ण लॉकडाउन की बात को कलेक्टर ने पूरी तरह से अफवाह बताया है.

Last Updated : Jul 25, 2023, 7:57 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.