ETV Bharat / state

Chhattisgarh Weather 10 October 2023: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, नया रायपुर में दर्ज हुआ 36.9 डिग्री तापमान

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Oct 10, 2023, 8:39 AM IST

Updated : Oct 10, 2023, 9:02 AM IST

Chhattisgarh Weather 10 October 2023 छत्तीसगढ़ से जल्द मानसून बाय बाय कह देगा. इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. फिलहाल प्रदेश के कई इलाकों में उमस और गर्मी महसूस की जा रही है.

Chhattisgarh Weather 10 October 2023
छत्तीसगढ़ का आज का मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है. जल्द ही छत्तीसगढ़ से पूरी तरह मानसून विदा हो जाएगा. सोमवार को नया रायपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां 36.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इस दिन पूरे राजधानी में उमस और गर्मी भी महसूस की गई. प्रदेश के दूसरे शहरों में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री से 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया.

छत्तीसगढ़ का आज का मौसम: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.मंगलवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है. जल्द ही छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी भी हो जाएगी. दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा रक्सौल, डाल्टनगंज, कांकेर, रामागुंडम बीजापुर, बेंगलुरू से होकर गुजर रही है. -संजय बैरागी, मौसम वैज्ञानिक

HBD Rekha: सदाबहार अदाकारा रेखा की रीयल लाइफ रही है ब्लैक एंड व्हाईट, पढें उनकी जिंदगी के कुछ अनकहे किस्से
World Mental Health Day 2023 : दुनिया भर सैकड़ों करोड़ लोग मानसिक रोग के हैं शिकार, समस्या से निपटना बड़ा चुनौती
Monsoon Farewell From Chhattisgarh: अक्टूबर में छत्तीसगढ़ से होगी मानसून की विदाई, जानिए अब तक छत्तीसगढ़ में हुई कितनी वर्षा ?

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.02 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री. दुर्गा का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया.

Last Updated : Oct 10, 2023, 9:02 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.