ETV Bharat / state

बिलासपुर: BJP ने महापंचायत में गिनाए कृषि कानून के फायदे, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

author img

By

Published : Dec 15, 2020, 1:48 AM IST

केन्द्र सरकार के कृषि कानून और किसान आंदोलन पर बीजेपी ने महापंचायत के जरिये प्रेसवार्ता की. इस दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कृषि कानून के फायदे गिनाए. कृषि कानून को लेकर भूपेश सरकार पर भी जमकर बरसे.

bjp-press-conference-on-central-government-agricultural-law-and-farmers-strike-in-bilaspur
BJP ने महापंचायत में गिनाए कृषि कानून के फायदे

बिलासपुर: कृषि कानूनों पर जारी किसान आंदोलन के बीच केन्द्र सरकार देशभर में किसानों को कानून के फायदे बताने में जुटी है. इसके लिए भाजपा ने देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत कर दी है. इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान छतीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और जांजगीर-चांपा से बीजेपी विधायक नारायण चंदेल ने कृषि कानून के फायदे गिनाए. प्रेसवार्ता में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह भी मौजूद रहे.

BJP ने महापंचायत में गिनाए कृषि कानून के फायदे

पढ़ें: कृषि कानून गतिरोध का 19वां दिन : पुलिस को किसानों की चेतावनी, गोयल बोले- राजनीतिक आंदोलन

रजनीश सिंह ने कृषि कानूनों पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसान कानूनों पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, जबकि केन्द्र सरकार के लाए गए तीनों कानून किसानों की प्रगति के लिए है. उन्होंने इस कानून को किसानों के लिए फायदेमंद बताया.

पढ़ें: SPECIAL: बस्तर में बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध, पुलिस की तरफ देखती पीड़िताएं

महापंचायत के जरिये कानून के फायदे बताए

रजनीश सिंह ने किसानों की आर्थिक स्तिथि में सुधार करने वाला कानून बताया. नारायण चंदेल ने 15 दिसंबर को छतीसगढ़ के तीन जिलों में होने वाली किसानों की महापंचायत के जरिये कानून के फायदे बताए. किसानों को बताने की भी जानकारी प्रेस से साझा की.

कृषि कानून की सच्चाई बताएंगे बीजेपी नेता

प्रेसवार्ता में चन्देल ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में किसान आत्महत्या कर रहे हैं. धान खरीदी केन्द्रों में टोकन के नाम पर रिश्वत से किसानों की जान जा रही है. आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के सभी धान खरीदी केन्द्रों में भाजपा नेता किसानों को कृषि कानून की सच्चाई बताने के लिए हल्ला बोलेंगे. आयोजन के जरिये प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता किसानों से संवाद करेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.