ETV Bharat / state

बीजापुर: टोकन और बारदाना की समस्या से परेशान किसान

author img

By

Published : Feb 4, 2020, 9:50 AM IST

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है. आवापल्ली, उसूर और बासागुड़ा में धान खरीदी केंद्रों में बारदाना और टोकन की समस्या से किसान परेशान हैं.

Hundreds of farmers reached collectorate to plead with token and gunny problem
टोकन, बारदाना की गुहार लेकर पहुंचे सैकड़ों किसान

बीजापुर: प्रदेशभर में धान खरीदी जारी है, लेकिन आवापल्ली, उसूर और बासागुड़ा में धान खरीदी केंद्रों में बारदाना और टोकन की समस्या से किसान परेशान हैं. इसे लेकर सैकड़ों की तादात में किसान कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे थे. किसानों का कहना है कि बीते कई दिनों से उन्हें टोकन और बारदाना नहीं मिल रहा है. इसके कारण वे धान नहीं बेच पा रहे हैं.

टोकन, बारदाना की गुहार लेकर पहुंचे सैकड़ों किसान

जिले में 1600 किसानों में से अब तक महज 400 किसानों ने ही अपना धान बेचा है, जबकि 11 सौ किसानों को अब तक बारदाना भी नहीं मिला है. इसके कारण किसान धान को खुले में रखने के लिए मजबूर हैं.

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन को 9 फरवरी तक बारदाना उपलब्ध कराने का अल्टिमेटल दिया है, अगर 9 फरवरी तक किसानों को बारदाना नहीं दिया जाता है तो वे इसे लेकर उग्र आंदोलन करेंगे.

Intro:बीजापुर।धान खरीदी केंद्र आवापल्ली, उसूर और बासागुड़ा में बारदाना और टोकन की समस्या को लेकर ग्रामीण सैकड़ों की तादात में किसान जिला कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते कई दिनों से उन्हें टोकन और बारदाना उपलब्ध नही हो पा रहा है। Body:1600 किसानों में अब तक महज 400 किसानों ने ही धान बेची है जबकि 1100 सौ किसानों को बारदाना नही मिलने से धान खुले आसमान में रखने को मजबूर हैं ।Conclusion:पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन को 9 फरवरी तक बारदाना उपलब्ध कराने का अल्टिमेटल दिया है। इस अवधि में बारदाना नही मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

बाइट01 किसान
बाइट02 श्रीनिवास मुदलियार, भाजपा अध्यक्ष।,सफ़ेद सर्ट वाले दाढ़ी वाले
बाइट03 महेश गागड़ा, पूर्वमंत्री नीला शर्ट वाले
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.