बेमेतरा में बीजेपी महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

author img

By

Published : Aug 22, 2021, 9:10 PM IST

Updated : Aug 22, 2021, 11:10 PM IST

tied rakhi to police personnel in bemetara

बेमेतरा जिले में बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं (BJP Mahila Morcha workers) ने थाने और चौकियों में तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की. वहीं पुलिस भाइयों ने भी सभी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हुए रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी.

बेमेतरा: भाई बहनों के अटूट प्रेम (Brother and Sister Love) का त्यौहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) बेमेतरा जिले में परंपरागत तरीके से मनाया गया. जहां शुभ मुहूर्त में बहनो ने भाइयों की कलाई में राखी बांधी. एक तरफ जहां नन्हे बच्चों में राखी पर्व को लेकर खासा उत्साह है. वहीं दूसरी ओर जिला बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं (BJP Mahila Morcha workers) ने जिले के सभी थाना चौकियों और उप जेल बेमेतरा (Bemetara Sub Jail) में पुलिस जवानों को राखी बांध कर मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु होने की कामना की.

बेमेतरा में बीजेपी महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

Raksha Bandhan 2021: भाई को राखी बांधने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान


भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर्व पर रक्षित केंद्र, बेमेतरा उप जेल, पुलिस थाना और पुलिस चौकियों में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा और प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका के द्वारा पुलिस जवान को तिलक लगाकर राखी बांधी गई. साथ ही मुंह मीठा कराया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई. भाइयों ने भी सभी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हुए रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी.

कोरबा में खाद की किल्लत से किसान परेशान, ज्यादा कीमत में खाद खरीदने को मजबूर


घर से दूर ड्यूटी पर तैनात जवानों में दिखी खुशी

बेमेतरा जिले के जिला रक्षित केंद्र, सिटी कोतवाली, उप जेल बेमेतरा, थाना नवागढ़, थाना बेरला, देवकर, कंडरका पुलिस चौकियों में बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को राखी बांधी. वहीं उनके दीर्घायु होने की कामना की. साथ ही रक्षाबंधन के पर्व को लेकर महिला मोर्चा के द्वारा किए गए आयोजन से त्यौहार में बहनों से दूर देश की सेवा में लगे जवानों में खुशी दिखी.

Last Updated :Aug 22, 2021, 11:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.