ETV Bharat / state

बलौदा बाजार: धान खरीदी केंद्र बंद, परेशान हो रहे हैं किसान

author img

By

Published : Dec 17, 2019, 12:36 PM IST

Updated : Dec 17, 2019, 3:32 PM IST

धान खरीदी शुरू होने के बाद भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कर्मचारियों की अनुपस्थिति में जिले के कई धान खरीदी केंद्र भी बंद पड़े हैं.

paddy procurement centre
धान खरीदी केंद्र

बलौदा बाजार: पुरगांव में टोकन कटने के बाद भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है. जिससे किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. किसानों का धान ट्रैक्टर और अन्य वाहन से मंडी तक पहुंचाया गया. उसके बाद भी मंडी का गेट बंद है. मौके पर कोई कर्मचारी तक उपस्थित नहीं है.

धान खरीदी केंद्र

किसानों की शिकायत है कि उनको बार-बार धान बेचने के लिए समय दिया जाता है, लेकिन समय पर उनके धान की खरीदी नहीं हो रही है, जिससे वह परेशान हैं. वहीं नोडल अधिकारी डीआर केसरवानी ने बताया कि बीते दिनों 13 दिसंबर को जिला खाद्य अधिकारी द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया था. जिसमें 83 बोरी अधिक धान पाया गया. जिसके बाद 2 कर्मचारियों पर FIR दर्ज कराई गई है.

पढ़े:धान उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्था, कलेक्टर ने अधिकारियों को किया निलंबित

कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
मंडी में कर्मचारी उपस्थित नहीं होने से धान खरीदी केंद्र बंद है. नोडल अधिकारी का रहना है कि इसे लेकर उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया है. निर्देश आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Intro:बलौदाबाजार - जिले के पुरगांव में टोकन कटने के बाद भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है जिससे किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है किसानों द्वारा ट्रैक्टर एवं अन्य वाहन से धान को मंडी तक लाया गया है बावजूद मंडी का गेट बंद कर दिया गया है। और मौके पर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं है।
Body:किसानों का कहना है कि उनको बार-बार धान बेचने के लिए समय दिया जा रहा है लेकिन समय में उनकी धान की खरीदी नहीं हो रही है जिससे वह परेशान हैं।

वही डीआर केसरवानी नोडल अधिकारी पुरगांव ने बताया कि बीते दिनों 13 तारीख को जिला खाद्य अधिकारी द्वारा धान खरीदी केंद्र पुरगांव का निरीक्षण किया गया था । जिसमें 83 बोरी अधिक धान पाया गया था। जिसके चलते 2 कर्मचारियों के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। उस स्थिति को देखते हुए आज यहां कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं है और कर्मचारी उपस्थित नहीं है इस नाम से धान खरीदी केंद्र बंद है। और मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है जैसे ही ऊपर से कुछ भी निर्देश आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्यवाही करेंगे ।
Conclusion:बाइट - भगवान दास चेलक - किसान

बाइट - किसान

बाइट - तेजस्वी साहू - किसान

बाइट - डी.आर केसरवानी- नोडल अधिकारी पुरगांव
Last Updated : Dec 17, 2019, 3:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.