ETV Bharat / state

अंबिकापुर : 51 लोगों का जत्था अयोध्या रवाना, पार्षद विकास ने घोषणा पत्र में किया था वादा

author img

By

Published : Feb 14, 2020, 2:57 PM IST

Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST

घोषणा पत्र में किए वादे के मुताबिक अंबिकापुर के एक पार्षद अपने वार्ड के 51 लोगों को अयोध्या लेकर जा रहे हैं.

People from ward number 27 of Ambikapur left for Ayodhya
यात्रियों का जत्था रवाना

सरगुजा: अंबिकापुर नगर निगम के शहीद भगत सिंह वार्ड के पार्षद विकास वर्मा 51 वार्डवासियों को अपने खर्च पर अयोध्या की यात्रा पर ले जा रहे हैं. बीती रात अंबिकापुर के राम मंदिर से 51 लोगों का पहला जत्था भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या रवाना हुआ है.

अयोध्या के लिए रवाना हुआ यात्रियों का पहला जत्था

दरअसल, विकास वर्मा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वार्ड के लोगों से वादा किया था कि वो चुनाव जीतने पर सभी को अयोध्या ले जाएंगे. कांग्रेस की लहर में भी भाजपा पार्षद विकास वर्मा एक बार फिर चुनाव जीत गए. वादे के मुताबिक 51 लोगों का पहला जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो चुका है.

Last Updated : Jul 25, 2023, 8:00 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.