ETV Bharat / city

Paddy purchase closed in Dhamtari: धमतरी के किसान निराश, समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाए धान

author img

By

Published : Feb 9, 2022, 9:48 AM IST

Updated : Feb 9, 2022, 2:21 PM IST

Paddy purchase closed in Dhamtari: धमतरी के हजारों किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से चूक गए. धान खरीदी के लिए किसानों के टोकन भी काटे गए थे, लेकिन वे धान बेचने नहीं पहुंचे.

Paddy purchase stopped in Dhamtari
धमतरी में धान खरीदी बंद

धमतरी: जिले में इस साल 5 हजार से ज्यादा किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से चूक गए. हालांकि धान खरीदी के लिए प्रशासन ने आखिर दिन तक कोशिश की. लेकिन किसान सोसायटियों तक नहीं पहुंचे. इस तरह प्रशासन भी अपने तय लक्ष्य के मुताबिक 5 लाख क्विंटल धान खरीदने में पीछे रह गई. (Paddy procurement data 2022 in Dhamtari) जिले में कुल 1 लाख 12 हजार 365 किसानों से 43 लाख 13 हजार 970 क्विंटल धान की ही खरीदी हो पाई है. जबकि जिले में धान खरीदी का लक्ष्य 48.80 लाख क्विंटल रखा गया था.

धमतरी में धान खरीदी का आंकड़ा 2022

क्या 'कृषि बजट' आम बजट से अलग होगा ? सुनिए मोदी सरकार का जवाब

जिले के 46 धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी का काम पूरा कर लिया गया था. आखिरी दिनों तक सिर्फ 50 केंद्रों में 5000 से अधिक किसान अपना धान नहीं बेच पाए थे. आखिरी दिन इन किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदी करने की तैयारी थी. धान खरीदी का लक्ष्य पूरा करने के लिए किसानों के टोकन भी काटे गए थे. लेकिन किसान धान बेचने नहीं पहुंचे. ऐसे में प्रशासन अपने तय लक्ष्य के अनुसार धान खरीदने में सफल नहीं हो पाई. आखिरी दिन महज 276 किसानों ने कुल 6430 क्विंटल धान बेचा.

धमतरी में धान खरीदी (Paddy procurement data 2022 in Dhamtari )

जिले में 1 दिसम्बर से 90 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही थी. हालांकि 2 माह में ही 43.07 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई. इस बीच धान खरीदी के दौरान बेमौसम बारिश से धान खरीदी दो बार प्रभावित हुई. जिससे सोसायटियों में 10 दिनों तक कामकाज ठप रहा. स्थिति को देखते हुए शासन ने 7 दिन का समय बढ़ाकर 7 फरवरी तक धान खरीदी करने का फैसला लिया था. प्रशासन के मुताबिक जिले में वर्ष 2020-21 में 1 लाख 11 हजार 717 पंजीकृत किसान थे. 43.98 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य था. लेकिन 2538 किसानों ने धान नहीं बेचा. इससे 1 लाख 20 हजार 505 क्विंटल धान की कम खरीदी हुई. वहीं इस साल 2021-22 में 5648 किसानों का पंजीयन बढ़ा. इससे किसानों की संख्या बढ़कर 1 लाख 17 हजार 365 हो गई. धान खरीदी का लक्ष्य भी बढ़कर 48.80 लाख क्विंटल हो गया.

धान उठाव पर विशेष ध्यान

इस बार शासन भी खरीदे गए धान उठाव पर विशेष ध्यान दे रहा है ताकि धान की बर्बादी ना हो और समितियों को भी नुकसान न हो. जिले में 15 अप्रैल तक उठाव पूरा किया जाना है. इसके लिए 197 मिलर्स ने शासन से 68.07 लाख क्विंटल धान का अनुबंध किया है. लेकिन धमतरी में धान उठाव में हो रही देरी से कई सोसायटियों में क्षमता से अधिक धान रखा हुआ है. धमतरी कलेक्टर का दावा है कि महीने के अंत तक सभी सोसाटियों से धान उठाव कर लिया जाएगा. अब तक 70 प्रतिशत उठाव होने की बात कही गई है. जिले के कुल 1 लाख 12 हजार 227 किसानों से 43 लाख 13 हजार 970 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है. यह पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा है. धान खरीदी के एवज में 839 करोड़ 28 हजार का भुगतान किया जा चुका है. अब प्रशासन खरीदे गए धान के उठाव पर जोर दे रहा है.

Last Updated :Feb 9, 2022, 2:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.