ETV Bharat / state

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बगहा में आदिवासियों में खुशी, जश्न की चल रही तैयारी

author img

By

Published : Jul 23, 2022, 3:08 PM IST

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Nagar Tiger Reserve ) के क्षेत्रों में लाखों आदिवासी लोगों ने द्रौपदी मुर्मू के सर्वोच्च पद पर बैठने की खुशी में पारम्परिक गीत और नाच के साथ आदिवासी समाज के लोग खुशियां मना रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

draupadi murmu
draupadi murmu

पश्चिमी चंपारण: बिहार के पश्चिमी चंपारण में आदिवासियों में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति (Elected President Draupadi Murmu) बनने के बाद काफी उत्साह है. जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में ग्रामीण रंग, गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. वहीं आदिवासी समुदाय के लोग सुबह से ही अपने पारम्परिक लोक नृत्य झमटा और झूमर गाकर जश्न मना रहे हैं. देश में पहली बार एक आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासियों में काफी खुशी का माहौल है.

ये भी पढ़ें-यशवंत सिन्हा बनाम द्रौपदी मुर्मू: भारत के सांसदों, विधायकों ने 15वें राष्ट्रपति के लिए किया मतदान

बिहार के आदिवासियों में उत्साह: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च स्थान पर चुने जाने की खुशी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सीमाई क्षेत्रों में बसे लाखों आदिवासी द्रौपदी मुर्मू के सर्वोच्च पद पर आसीन होने की खुशी में पारम्परिक लोकनृत्य और लोकगीत झूमर (Schedule Tribe Happy For Draupadi Murmu In West Champaran) और झमटा गाते हुए केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं. बिहार आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव का कहना है कि पहली बार आदिवासी समाज के महिला को राष्ट्रपति बनाया जाना अपने आप में गौरव की बात है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बीजेपी के नेताओं और सहयोगी पार्टियों के जनप्रतिनिधि जिन्होंने अपना बहुमूल्य वोट देकर राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू को पहुंचाया है. उन्हें भी धन्यवाद देते हैं. वहीं अगला विश्व आदिवासी दिवस को इस जीत पर द्रौपदी मुर्मू को समर्पित रहेगा.

राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (NDA candidate Draupadi Murmu) की बड़े मतों के अंतर से जीत हुई है. बिहार में भाजपा नेता चुनाव के नतीजों से उत्साहित हैं और नेता जश्न में डूब गए हैं. राजधानी पटना की सड़कों पर बीजेपी के नेता होली और दीपावली एक साथ मना रहे हैं. इसी कड़ी में देर शाम बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी जश्न मनाने के लिए पटना की सड़कों पर उतरे और रंग उड़ाते और ढोल बजाते हुए जश्न मनाएं. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-पटना: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलने पर भाजपा दफ्तर में जश्न

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समर्थकों के साथ किया नृत्य: देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह तय हो चुका है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को जीत हासिल हो चुकी है. द्रौपदी मुर्मू का बिहार से जुड़ाव रहा है. जिसके चलते बिहार में जमकर जश्न मनाया जा रहा है. बिहार भाजपा के तमाम नेता जश्न में डूब गए हैं और सड़कों पर उतरकर खुशी मना रहे हैं. पटना के वीर चंद्र पटेल पथ पर उत्सवी माहौल सा नजारा हो गया है. द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलते ही भाजपा के तमाम नेता जश्न में डूब गए एक और जहां आतिशबाजियां की जा रहीं हैं. वहीं, बीजेपी के नेता एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी को बधाई दे रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.