ETV Bharat / state

छपराः भोजपुरी महोत्सव का हुआ समापन, साहित्यकार ने कहा-भोजपुरी से ज्यादा हिंदी में अश्लीलता

author img

By

Published : Sep 23, 2019, 2:52 AM IST

भोजपुरी महोत्सव

आयोजित भोजपुरी महोत्सव में भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के प्रसिद्ध नाटक विदेशिया का मंचन किया गया. इस मौके पर साहित्यकारों ने इस भाषा को 8वीं अनुसूचि में जल्द शामिल होने की आशा व्यक्त की.

छ्पराः जिला मुख्यालय में आयोजित भोजपुरी महोत्सव के दूसरे दिन पहले सत्र में भोजपुरी प्रदेश के संत और साहित्य विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. जबकि दूसरे सत्र में भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के लिखे गीत और उनके प्रसिद्ध नाटक विदेशिया का मंचन किया गया. जिसमें कई स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया.

इस नाटक के माध्यम से इस बात को बताया गया कि पहले लोग कमाने के लिए कलकता जाते थे और वहीं के होकर रह जाते थे. इस बात को नाटक के माध्यम से अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया गया. छ्परा के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यकम का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी को जल्द से जल्द आठवीं अनुसूची में शामिल करने की पहल है.

chapra
भोजपुरी महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार

कलाकार और साहित्यकार हुए सम्मानित
इस कार्यक्रम मे भोजपुरी भाषा के साहित्यकारों और कवियों ने भोजपुरी भाषा के गानों और फिल्मों के माध्यम से परोसी जा रही अश्लीलता पर चिंता प्रकट की. जनता से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के अश्लील गीतों का वहिष्कार करें. वहीं, इस अवसर पर भोजपुरी साहित्य सेजुड़े साहित्यकारों, कवियों और भोजपुरी भाषा के कलाकारों को सम्मानित किया गया.

भोजपुरी महोत्सव पर ईटीवी भारत संवाददाता की रिपोर्ट

भोजपुरी से ज्यादा से ज्यादा हिंदी में अश्लीलता
इस मौके पर भोजपुरी साहित्यकार रवींद्र शाहाबादी ने भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल में शामिल कराने के लिए संघर्ष करने की बात कही. उन्होंने आशा करते हैं कि इसे आठवीं अनुसूचि में जल्द शामिल कर लिया जायेगा. वहीं, भोजपुरी में बढ़ते अश्लिलता पर कहा कि हिंदी में भोजपुरी से ज्यादा अश्लील गानें आ चुके हैं. रवींद्र शाहाबादी ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि जितने स्तर पर हिंदी में अश्लीलता है, उतने स्तर पर भोजपुरी में नहीं है.

chapra
भोजपुरी साहित्यकार रवींद्र शाहाबादी

भोजपुरी से मिल सकता है रोजगार
जबकि भोजपुरी साहित्यकार प्रोफेसर उषा वर्मा ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए. इससे भोजपुरी भाषा दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ेगा. भोजुरी का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक करने की जरुरत है. इससे रोजगार भी पाया जा सकता है. भोजपुरी को आठवीं अनुसूचि में शामिल कराने के लिए संघर्ष की जरुरत है.

chapra
भोजपुरी साहित्यकार प्रोफेसर उषा वर्मा
Intro:भोजपुरी महोत्सव का समापन ।छ्परा से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट । छ्परा।छ्परा मे आयोजित भोजपुरी महोत्सव के दूसरे दिन पहले सत्र मे भोजपुरी प्रदेश के संत और साहित्य विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया ।उसके बाद दूसरे सत्र मे भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के लिखे गीत और उनके प्रसिध्द नाटक विदेशिया का मंचन किया गया ।जिसमे कई स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया।इस नाटक के माध्यम से इस बात को बताया गया कि किस प्रकार पहले के लोग कलकता कमाने जाते थे।और वही के होकर रह जाते थे।इस बात को इस नाटक के माध्यम से बड़ी ही अच्छी प्रस्तुति की गयी हैं ।


Body:छ्परा के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यकम का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी को जल्द से जल्द आठवीं अनुसूची में शामिल करना की पहल है।इस कार्यक्रम मे भोजपुरी भाषा के साहित्य कारो , कवियों ने भोजपुरी भाषा के गानों और फ़िल्मों के माध्यम से जो अश्लीलता परोसी जा रही है।उस पर भी चिंता प्रकट करते हुए जनता से अपील की गयी की इस तरह अश्लील गीतों का वहिष्कार करे।


Conclusion:वही इस अवसर पर भोजपुरी साहित्य सेजुड़ेसाहित्यकारो,कवियों और भोजपुरी भाषा से जुड़े हूए कलाकारों को सम्मानित किया गया। बाईट रवींद्र शाहाबादी भोजपुरी साहित्यकार बाईट प्रोफेसर उषा वर्मा भोजपुरी साहित्यकार
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.