ETV Bharat / state

बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में गिरावट जारी

author img

By

Published : Nov 5, 2020, 6:46 AM IST

Patna
बिहार में दिन और रात के तापमान में गिरावट

सूबे में मौसम अभी भी शुष्क बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार ने बताया कि सबसे अधिक तापमान डेहरी में 31.6 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान गया में 13.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है.

पटना: बिहार में रात के तापमान में गिरावट आने से सर्दी का थोड़ा असर देखने को मिल रहा है, लेकिन अभी भी बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार ने बताया कि विगत 24 घंटे में मौसम पूर्व की तरह ही शुष्क बना रहा.

तापमान में गिरावट लगातार जारी
मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार ने बताया कि रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है. राज्य के 14 शहरों की सूची में सबसे अधिक तापमान डेहरी में 31.6 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान गया में 13.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आज दिनभर पछुआ हवा का बहना जारी रहा जिसकी अधिकतम गति लगभग 12 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई.

अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क
संजय कुमार ने बताया कि पश्चिमी हवा के जोर के कारण रात और दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी और बिहार में आने वाले अगले 5 दिनों तक आकाश मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. उन्होंने बताया की राज्य के दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा में ज्यादा रहेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.