ETV Bharat / state

बिहार में अभी मौसम बना रहेगा शुष्क, 1 नवंबर से तापमान में गिरावट की संभावना

author img

By

Published : Oct 31, 2020, 4:27 AM IST

बिहार में आने वाले 5 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा तथा अधिकांश जगहों पर रात और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. 1 नवंबर के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट होने की भी संभावना है.

बिहार मौसम विभाग
बिहार मौसम विभाग

पटना: बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है. हालांकि रात के तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. मौसम वैज्ञानिक अमित सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहा और आसमान साफ रहा.

1 नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अमित सिन्हा ने बताया कि वायुमंडल के निचले स्तर पर हवा उत्तर पश्चिम की दिशा में बनी हुई है. जिससे आने वाले 5 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा तथा अधिकांश जगहों पर रात और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. 1 नवंबर के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट होने की भी संभावना है.

'वायुमंडलीय दबाव धीरे-धीरे बढ़ना शुरू'
मानसून वापसी के बाद वायुमंडलीय दबाव धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है और राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक अधिक रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहा. पिछले चौबीस घंटों में 14 शहरों की सूची में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेंटीग्रेड फोरबिसगंज में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री गया में दर्ज किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.