ETV Bharat / state

RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

author img

By

Published : Dec 18, 2020, 11:51 AM IST

डॉक्टर मनीष मंडल के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार है. शुरू में सांस की तकलीफ के साथ वह अस्पताल में भर्ती किए गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी स्थिति सामान्य हो रही है.

पटना
पटना

पटना: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की गुरुवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई. सांस में तकलीफ होने के कारण उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है. संस्थान के अधीक्षक मनीष मंडल के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है.

सांस की तकलीफ, बिगड़ी तबीयत
बता दें कि जगदानंद सिंह राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी उनके ऊपर है. कहीं ना कहीं अचानक उनकी तबीयत खराब होने से पार्टी के लोगों में निराशा देखी जा रही है.

ईटीवी भारत की रिपोर्ट

वहीं, डॉक्टर मनीष मंडल के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार है. शुरू में सांस की तकलीफ के साथ वह अस्पताल में भर्ती किए गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी स्थिति सामान्य हो रही है.

  • गुरुवार की रात तबीयत खराब
  • राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तबीयत हुई खराब
  • पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में हुए भर्ती
  • सांस में तकलीफ होने के कारण बिगड़ी तबीयत
  • डॉक्टर मनीष मंडल के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.