ETV Bharat / state

Patna News: राजद के मुख्य प्रवक्ता बदले, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव को दी गई जिम्मेदारी

author img

By

Published : Apr 26, 2023, 4:48 PM IST

बिहार में राजद ने अपने प्रवक्ता के पदों का विस्तार किया है. पहले मुख्य प्रवक्ता के तौर पर विधायक भाई वीरेंद्र थे, लेकिन अब पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव राजद के मुख्य प्रवक्ता होंगे. इसके अलावा कई नेता को प्रवक्ता मनोनीत किया गया है. इसके साथ साथ विभिन्न प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Etv Bharat
Etv Bharat

पटना: राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नाम को जारी कर दिया है. सारिका पासवान की प्रदेश प्रवक्ता के पद पर पुनर्वापसी हो गई है, जबकि अब तक महिला आरजेडी की प्रदेश अध्यक्ष रही डॉ उर्मिला ठाकुर को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है. इसके साथ ही राजद ने प्रदेश प्रवक्ताओं में बढ़ोतरी की है.

यह भी पढ़ेंः RJD प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, राजेश यादव बने युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष


शक्ति सिंह यादव मुख्य प्रवक्ताः पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ताओं का मनोनयन किया है. इसके अनुसार पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव को मुख्य प्रवक्ता मनोनित किया गया है. जबकि पूर्व विधायक एज्जया यादव को प्रदेश प्रवक्ता मनोनित किया गया है. ज्ञात हो कि अब तक मुख्य प्रवक्ता के तौर पर विधायक भाई वीरेंद्र थे, इनके अलावा विधायक सतीश कुमार दास, चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, मो. एजाज अहमद, सारीका पासवान और डाॅ. उर्मिला ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है.

विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीतः इसके अलावा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने किया है. इनमें अनिल कुमार साधु पासवान प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, राजनीति प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, संतोष कुमार भारती प्रदेश अध्यक्ष झुंग्गी-झोपड़ी एवं स्वच्छकार श्रमिक प्रकोष्ठ, विजय कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, पीके चौधरी प्रदेश अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, अशोक कुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, कुमर राय प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, महेन्द्र वि़द्यार्थी प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ और प्रवीन कुमार मिश्रा (कवी जी) प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ मनोनीत किये गए हैं

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.