ETV Bharat / state

Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स की यू मुंबा पर ऐतिहासिक जीत

author img

By

Published : Jan 11, 2022, 12:43 PM IST

Updated : Jan 11, 2022, 10:33 PM IST

प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स की टीम ने मंगलवार को यू मुंबा (Patna Pirates vs U Mumba) को जबरदस्त पटखनी दी. पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 43-23 से पछाड़ कर अपनी छठी जीत पक्की की.

Patna Pirates vs U Mumba
Pro Kabaddi League

पटना: प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन में (Pro kabaddi League) पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) ने यू मुंबा (U Mumba) के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. शुरू से ही पटना पाइरेट्स की टीम ने मैट पर अपना दबदबा कायम रखा. बता दें कि पटना की टीम ने अब तक खेले गए अपने 8 में से 6 मुकाले में जीत हासिल कर चुका है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला टाई रहा.

यह भी पढ़ें - Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 1 अंक से हराया

वहीं बात करें यू मुंबा की, तो मुंबई की टीम अब तक के खेले मुकाबले में 25अंकों के साथ 5वें स्‍थान पर है. मुंबई को 7 में से 3 में जीत मिली, जबकि पटना पाइरेट्स के से हार मिलने के बाद ये उसकी दूसरी हार है. यू मुंबा के तीन मुकाबले टाई रहे.

रेडर - प्रशांत राय, सेल्वामनी के, मोनू गोयत, सचिन, मोनू, गुमान सिंह, मोहित, राजीवरसिंह चवन, रोहित.Patna Pirates Full Squad:

डिफेंडर - संदीप, नीरज कुमार, शुभम शिंदे, सुनील, साजिन सी, सौरव गूलिया, मनीष.

ऑलराउंडर - साहिल मान, मोहम्मदरेजा चियानेह, डेनियल ओधियांबो.

U Mumba Full Squad:
रेडर- डॉन्ग जियोन ली, अभिषेक सिंह, अतुल एमएस, विनोथ कुमार, रोहित बालीयान, गौर कुमार, अर्जुन देशवाल.

डिफेंडर- हर्षवर्धन, हरेंदर कुमार, यंग चैंग को, अनिल, फैजल अत्राचली, राजागुरु सुब्रमण्यन, सुरिंद्र सिंह.

ऑलराउंडर- मोहित बालियान, अजिंक्य रोहिदास कापरे, संदीप नरवाल.

PKL सीजन 8 में पटना पाइरेट्स का शेड्यूल :

  • 23 दिसंबर 2021 - पटना पाइरेट्स vs हरियाणा स्टीलर्स, 9.30 PM
  • 25 दिसंबर 2021 - पटना पाइरेट्स vs यूपी योद्धा, 7.30 PM
  • 28 दिसंबर 2021- पटना पाइरेट्स vs पुनेरी पलटन, 7.30 PM
  • 31 दिसंबर 2021- पटना पाइरेट्स vs बंगाल वॉरियर्स, 8.30 PM
  • 3 जनवरी 2022- पटना पाइरेट्स vs तेलुगु टाइटंस, 8.30 PM
  • 6 जनवरी 2022- पटना पाइरेट्स vs तमिल थलाइवाज, 7.30 PM
  • 8 जनवरी 2022- पटना पाइरेट्स vs गुजरात जायंट्स, 9.30 PM
  • 11 जनवरी 2022 - पटना पाइरेट्स vs यू मुंबा, 7.30 PM
  • 14 जनवरी 2022- पटना पाइरेट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स, 7.30 PM
  • 16 जनवरी 2022- पटना पाइरेट्स vs बेंगलुरु बुल्स, 8.30 PM
  • 18 जनवरी 2022- पटना पाइरेट्स vs दबंग दिल्ली, 7.30 PM

PKL में पटना पाइरेट्स का अब तक का सफर:

  • सीजन 1, 2014 : तीसरा स्थान.
  • सीजन 2, 2015 : चौथा स्थान.
  • सीजन 3, 2016 : चैंपियन (फाइनल में यू मुंबा को हराया).
  • सीजन 4, 2016 : चैंपियन (फाइनल में जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया).
  • सीजन 5, 2017 : चैंपियन (फाइनल में गुजरात फार्च्यून जायंट्स को हराया)
  • सीजन 6, 2018 : चौथा स्थान

यह भी पढ़ें -

Pro Kabaddi: रोमांचक मुकाबले में पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटन्स को एक प्वाइंट से हराया

हरियाणा स्टीलर्स और यू मुंबा का मुकाबला टाई, थलाइवाज ने योद्धा को हराया

विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

Last Updated : Jan 11, 2022, 10:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.