ETV Bharat / state

सिंबल बांटने के बाद महागठबंधन ने की उम्मीदवारों की घोषणा, RJD ने 16 महिलाओं और 17 मुसलमानों को दिया टिकट

author img

By

Published : Oct 16, 2020, 12:36 AM IST

Updated : Oct 16, 2020, 6:57 AM IST

महागठबंधन के घटक दलों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस पर दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की. आरजेडी ने दूसरे चरण के लिए 56 और तीसरे चरण चरण के लिए 46 उम्मीदवारों को सूची जारी की.

पटना
पटना

पटना: राजद, कांग्रेस और वामदलों ने आज संयुक्त रूप से सभी 243 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी घटक दलों ने एकजुटता दिखाते हुए दावा किया कि लिस्ट में सभी तबकों का पूरा ध्यान रखा गया है. हालांकि सभी दलों ने पहले ही अपने-अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया था. कइयों ने तो नामांकन तक कर लिया और प्रचार अभियान में जुट गए हैं.

वामदलों को छोड़ दें तो राजद और कांग्रेस ने पैराशूट से आए उम्मीदवारों को खासी तरजीह दी है. राष्ट्रीय जनता दल ने तो बाहुबलियों की पूरी फेहरिस्त तैयार कर रखी है. उन्हें प्रमुखता से टिकट दिया गया है. आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने दावा किया कि महागठबंधन की लिस्ट में सभी तबकों का पूरा ध्यान रखा गया है.

एक बार फिर ईटीवी भारत की खबर पर लगी मुहर
ईटीवी भारत ने सबसे पहले आरजेडी के दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम बताए थे. सूची जारी होने के बाद उस पर मुहर लग गई है.

दूसरे चरण में राजद के 56 उम्मीदवारः

  1. हरसिद्धि से कुमार नागेंद्र बिहारी
  2. केसरिया से संतोष कुशवाहा
  3. कल्याणपुर से मनोज कुमार यादव
  4. मधुबन से मदन प्रसाद
  5. शिवहर से चेतन आनंद
  6. सीतामढ़ी से सुनील कुमार
  7. रुन्नीसैदपुर से मंगीता देवी
  8. बेलसंड से संजय कुमार गुप्ता
  9. मधुबनी से समीर कुमार महासेठ
  10. राजनगर से रामअवतार पासवान
  11. गौरा बौराम से अफजल अली खान
  12. अलीनगर से विनोद मिश्रा
  13. दरभंगा ग्रामीण से ललित कुमार यादव
  14. मीनापुर से राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव
  15. कांटी से मोहम्मद इसराइल मंसूरी
  16. बरूराज से नंद कुमार राय
  17. साहिबगंज से रामविचार राय
  18. बैकुंठपुर से प्रेम शंकर प्रसाद
  19. बरौली से रेयाज उल हक उर्फ राजू
  20. हथुआ से राजेश कुमार कुशवाहा
  21. सिवान से अवध बिहारी चौधरी
  22. रघुनाथपुर से हरिशंकर याद
  23. बड़हरिया से बच्चा पांडे
  24. गोरिया से कोठी नूतन वर्मा
  25. एकमा से श्रीकांत यादव
  26. बनियापुर से केदारनाथ सिंह
  27. तरैया से सिपाही लाल महतो
  28. मढ़ौरा से जितेंद्र कुमार राय
  29. छपरा से रणधीर कुमार सिंह
  30. गरखा से सुरेंद्र राम
  31. अमनौर से सुनील कुमार
  32. परसा से छोटेलाल राय
  33. सोनपुर से डॉक्टर रामानुज प्रसाद
  34. हाजीपुर से देव कुमार चौरसिया
  35. राघोपुर से तेजस्वी प्रसाद यादव
  36. महनार से बीना सिंह
  37. उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता
  38. मोहिउद्दीन से नगर एज्या यादव
  39. हसनपुर से तेज प्रताप यादव
  40. चेरिया बरियारपुर से राजवंशी महतो
  41. साहेबपुर से कमाल सत्यानंद संबोध
  42. अलौली से रामवृक्ष सदा
  43. परबत्ता से दिगंबर प्रसाद तिवारी
  44. बिहपुर से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
  45. गोपालपुर से शैलेश कुमार
  46. पीरपैंती से रामविलास पासवान
  47. नाथनगर से अली अशरफ सिद्दीकी
  48. अस्थावां से अनिल कुमार
  49. बिहार शरीफ से सुनील कुमार साहू
  50. इस्लामपुर से राकेश कुमार रोशन
  51. हिलसा से अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव
  52. बख्तियारपुर से अनिरुद्ध कुमार
  53. कुम्हरार से धर्मेंद्र कुमार
  54. फतुहा से रामानंद यादव
  55. दानापुर से रीतलाल राय
  56. मनेर से भाई वीरेंद्र
देखें वीडियो

तीसरे चरण के राजद के 46 उम्मीदवारः

  1. लौरिया से शंभू तिवारी
  2. सुगौली से शशि भूषण सिंह
  3. नरकटिया से शमीम अहमद
  4. मोतिहारी से ओम प्रकाश चौधरी
  5. चिरैया से अच्छे लाल यादव
  6. ढाका से फैसल रहमान
  7. परिहार से ऋतु कुमार
  8. सुरसंड से सैयद अबू दुजाना
  9. बाजपट्टी से मुकेश कुमार यादव
  10. खजौली से सीताराम यादव
  11. बाबूबरही से उमाकांत यादव
  12. बिस्फी से डॉ फैयाज अहमद
  13. लौकहा से भारत भूषण मंडल
  14. निर्मली से यदुवंश कुमार यादव
  15. पिपरा से विश्वमोहन मंडल
  16. त्रिवेणीगंज से संतोष सरदार
  17. छातापुर से विपिन कुमार नोनिया
  18. नरपतगंज से अनिल कुमार यादव
  19. रानीगंज से अविनाश मंगलम ऋषिदेव
  20. जोकीहाट से सरफराज आलम
  21. सिकटी से शत्रुघ्न प्रसाद सुमन
  22. ठाकुरगंज से सऊद आलम
  23. कोचाधामन से शाहिद आलम
  24. बायसी से अब्दुस सुभान
  25. बनमनखी से उपेंद्र शर्मा
  26. धमदाहा से दिलीप कुमार यादव
  27. कटिहार से डॉ रामप्रकाश महतो
  28. बरारी से नीरज कुमार
  29. आलमनगर से नवीन निषाद
  30. सिंहेश्वर से चन्द्रहास चौपाल
  31. मधेपुरा से चंद्रशेखर
  32. सहरसा से लवली आनंद
  33. सिमरी से बख्तियारपुर युसूफ सलाहुद्दीन
  34. महिषी से गौतम कृष्ण
  35. दरभंगा से अमरनाथ गामी
  36. हायाघाट से भोला यादव
  37. बहादुरपुर से रमेश चौधरी
  38. केवटी से अब्दुल बारी सिद्दीकी
  39. गायघाट से निरंजन राय
  40. बोचहां से रमई राम
  41. कुढ़हनी से अनिल कुमार साहनी
  42. महुआ से मुकेश कुमार रोशन
  43. पातेपुर से शिवचंद्र राम
  44. समस्तीपुर से अख्तरुल इस्लाम शाहीन
  45. मोरवा से कुमार रणविजय
  46. सरायरंजन से अरविंद कुमार साहनी

16 महिलाओं और 17 मुसलमानों को टिकट
राष्ट्रीय जनता दल ने दूसरे और तीसरे चरण में कुल 6 महिलाओं को मैदान में उतारा है. जबकि पहले चरण में राजद ने 10 महिलाओं को टिकट दिया था. राजद ने अपने 144 विधानसभा सीटों पर 17 मुसलमानों को टिकट दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और अखिलेश सिंह जबकि राजद की ओर से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और मनोज झा और वामदलों के पीएम से अरुण कुमार मिश्रा, भाकपा माले से राजा राम सिंह और केडी यादव की सीबीआई से रामबाबू कुमार मौजूद रहे.

Last Updated : Oct 16, 2020, 6:57 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.