ETV Bharat / state

Diwali 2023: 'सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं दीपावली', राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Nov 12, 2023, 9:06 AM IST

Diwali 2023: Diwali 2023: आज हर तरफ दीपों के त्यौहार दीपावली की रौनक है. बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी है. नीतीश कुमार ने लोगों से दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने की अपील की है.

नीतीश कुमार ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं
नीतीश कुमार ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं

  • प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) November 12, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पटना: आज देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी बिहारवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल ने इस त्योहार के अवसर पर बिहारवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की है. साथ ही सुरक्षित, प्रदूषणमुक्त और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने का आह्वान किया है.

"दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है. उन्होंने कहा है कि यह स्वच्छता और प्रकाश का पर्व है. इस अवसर पर हम अपने अंतःकरण को स्वच्छ कर उसे सत्य, प्रेम और ज्ञान के दीप से आलोकित करने का संकल्प लें"- राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, राज्यपाल, बिहार

नीतीश कुमार ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं: वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह अंधेरे से उजाले का संकल्प और प्रकाश का महापर्व है. सीएम ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वह प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सुधार सद्भाव और उल्लास के साथ बनाएं.

"प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं"- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

ये भी पढ़ें: Diwali 2023 : दीपावली आज, मां लक्ष्मी और गणेश पूजन का है विधान, दशकों बाद बना है ऐसा दुर्लभ योग

ये भी पढ़ें: Diwali 2023: हर तरफ दीपावली की रौनक, क्या है लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त और शुभ योग, यहां मिलेगी सारी जानकारी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.