ETV Bharat / state

पटना: जदयू सेवा दल और कलमजीवी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कमेटी का गठन

author img

By

Published : Jul 25, 2021, 7:38 AM IST

जेडीयू कलमजीवी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
जेडीयू कलमजीवी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कलमजीवी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है. इस अवसर पर कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने बताया कि अब तक के सबसे बड़े नई प्रदेश कार्यकारिणी की गठन की गई है. कमेटी में प्रदेश के विभिन्न भागों से 40 पदाधिकारियों के नाम हैं.

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष (Bihar State JDU President) उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) की उपस्थिति में कलमजीवी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई. इस अवसर पर कलमजीवी प्रकोष्ठ (Kalamjeevi Cell) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने बताया कि अब तक के सबसे बड़े नई प्रदेश कार्यकारिणी की गठन की गई है.

ये भी पढ़ें- 'लालूवाद के कारण बिहार को हमेशा मिला अपमान, नीतीश कुमार ने दिलाया अवार्ड'

कमेटी में प्रदेश के विभिन्न भागों से 40 पदाधिकारियों के नाम निम्नलिखित हैं, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश सचिव हैं. जारी प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में प्रवीण सक्सेना, दीपक कुमार सिन्हा, अजय कुमार वर्मा, डॉ पंकज कुमार, प्रो प्रदीप कुमार, चौधरी निरंजन प्रसाद, रविंद्र रत्न,अशोक कुमार, बृजभूषण लाल कर्ण के नाम हैं.

वहीं, प्रदेश महासचिव में विजय श्रीवास्तव, अनुराग समरूप, चेतन थीरानी, डॉ संजय कुमार, रोहित सिन्हा, डॉ आरके गुप्ता, रश्मि लता, अधिवक्ता वाणी, अरुणा दास, लवली सिन्हा, नेहा पुष्पम, शैलेश कुमार, अश्विनी सिन्हा, प्रो शैलेश कुमार सिन्हा, संकेत सौरव, जितेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, अमरेश दास के नाम हैं. इसके अलावा प्रदेश सचिव में रूपम दास, अंकिता पल्लव, सुषमा सिन्हा, उज्जवल राज, राहुल सिंह, प्रभात रंजन प्रसाद, विनय कुमार सिन्हा, राहुल वर्मा, रोहितेश कुमार सिन्हा, जनीश श्रीवास्तव के नाम है.

ये भी पढ़ें- विधान परिषद की 24 सीटें हुई खाली, जानिए किस दल की क्या रही स्थिति

जदयू सेवादल ( JDU Seva Dal ) उत्तर बिहार की प्रदेश कमेटी की सूची शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रदेश प्रभारी धीरज पांडेय व प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा की उपस्थिति में जारी किया गया. कमेटी में अमित विक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है.

इसके अलावा पिंकू यादव, पप्पू कुशवाहा, शाहनाज मंजूर, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चुनचुन चौधरी व राजेन्द्र पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष, सज्जाद अहमद, मिथलेश पासवान, नीलू देवी, जफर फारूख, अभिषेक कुमार व रिंकू सिंह को प्रदेश महासचिव तथा डॉ. कमलेश, रूपेश कुमार, डॉ. शंकर गुप्ता, सत्यनारायण झा, लखिन्द्र कुमार सिंह, रविरंजन कुमार को प्रदेश सचिव बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- 'साथियों को चुनाव में हराने की साजिश गलत बात... हम भी छोड़ेंगे नहीं', कुशवाहा के निशाने पर BJP तो नहीं?

ये भी पढ़ें- डंके की चोट पर बोले कुशवाहा- काहे की चिंता... खूंटा ठोक कर 5 साल चलेगी नीतीश सरकार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.