ETV Bharat / state

Bihar Politics: राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेसियों में उत्साह, सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं की बढ़ी गतिविधियां

author img

By

Published : Jun 25, 2023, 10:56 PM IST

पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक थी. बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पहुंचे थे. उनके साथ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. ये सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम भी गये थे. वहां नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी. राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेसियों में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है. वे 2024 में भाजपा को हटाने के लिए एकजुटता की बातें कर रहे हैं.

राहुल के आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह.
राहुल के आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह.

राहुल के आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह.

पटनाः बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 23 जून को राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेसियों के भीतर नई ऊर्जा का संचार हुआ है. सदाकत आश्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गतिविधि बढ़ गई है. वे सक्रिय होकर पार्टी की मजबूती में लग गए हैं. राहुल गांधी के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता चाहे नए हो या पुराने एकजुट होकर 2024 के लिए मजबूती से लड़ने की बातें कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः Patna Opposition Meeting : 'बिहारियों के DNA में कांग्रेस, बिहार जीत जाएंगे तो भारत जीत जाएंगे'

राहुल का संदेश अहम: रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में दैनिक कामगारों का सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें पूर्व सांसद और असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज सम्मिलित हुए. उन्होंने उनके हक की लड़ाई लड़ने की बातें कहीं. उदित राज ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश कार्यकर्ताओं के लिए भी अहम है. कई बार कार्यकर्ताओं में भी अंतर्विरोध होते हैं लेकिन बड़े उद्देश्य के लिए अंतर्विरोध को ध्यान ना देते हुए एकजुट होकर रहना है. एकजुट होकर 2024 का चुनाव लड़ना है.

"राहुल गांधी के आने से काफी फर्क पड़ा है. कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा आई है. यह ऊर्जा बिहार की धरती से एक नई क्रांति की शुरुआत करेगी. बिहार की धरती से कई बार बदलाव की लहर चली है. इस बार जो विपक्षी एकता की बैठक हुई है वह बदलाव की बानगी बनेगी"- उदित राज, पूर्व सांसद


संगठन मजबूत हुआः कांग्रेस कार्यकर्ता आदिल अराफात ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से ही सभी पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लग गए थे. लेकिन इसी बीच पटना कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी का आना उन लोगों को काफी ऊर्जा दिया है. बिहार में कांग्रेस के जितने भी सहयोगी दल है सभी से अधिक संगठन जमीनी स्तर पर कांग्रेस का है और वह मजबूत हुआ है.

कार्यकर्ताओं में उत्साहः कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ राजीव कुमार ने बताया कि राहुल गांधी के आने से कार्यकर्ता काफी ऊर्जावानवित हुए हैं. राहुल गांधी जब से आए हैं कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी बढ़ गया है और सभी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं. चाहे नए कार्यकर्ताओं या पुराने कार्यकर्ता. उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में बिहार में कांग्रेस बहुत अच्छा करने जा रही है. बिहार में कांग्रेस ही नजर आएगी.


मतभेद भुलाकर एकजुट हुए: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रोफेसर नयाब अली ने कहा कि राहुल गांधी के आने से वे लोग काफी उत्साहित हैं. उन्होंने जो संदेश दिया है उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं. मतभेदों को भुलाकर सभी एकजुट हो गए हैं. इसका परिणाम आगामी चुनाव में नजर आएगा. राहुल गांधी के दौरे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है. कार्यकर्ता गांव-गांव बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट गए हैं.


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.