ETV Bharat / state

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने गरीबों के बीच बांटा कंबल

author img

By

Published : Dec 30, 2020, 11:03 PM IST

कंबल वितरण समारोह में रेणु देवी ने कहा कि हमारे पूर्व सांसद आरके सिन्हा अपने माता-पिता की याद में हर साल गरीबों के बीच कंबल बांटते हैं. हमारे आदर्श दीन दयाल उपाध्याय का भी कहना था कि जिनके पैर में बिवाई फटा हो उनकी मदद करना सबसे बड़ी सेवा है.

Deputy chief minister renu devi
उपमुख्यमंत्री रेणु देवी

पटना: पूर्व सांसद आरके सिन्हा के आवास पर बुधवार को गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और भूमि राजस्व सुधार मंत्री राम सुरत राय ने गरीबों के बीच कंबल बांटा. मौके पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू सहित कई भाजपा नेता भी मौजूद थे.

उपमुख्यमंत्री ने बांटा कंबल

कंबल वितरण समारोह में रेणु देवी ने कहा कि हमारे पूर्व सांसद आरके सिन्हा अपने माता-पिता की याद में हर साल गरीबों के बीच कंबल बांटते हैं. हमारे आदर्श दीन दयाल उपाध्याय का भी कहना था कि जिनके पैर में बिवाई फटा हो उनकी मदद करना सबसे बड़ी सेवा है. हमारे पूर्व सांसद भी ऐसे काम हरेक साल करते हैं. जाड़े के दिनों में गरीबों के बीच कंबल बांटकर वह पंडित दीन दयाल की धारणा को जीवंत करते हैं. गौरतलब है कि कंबल वितरण समारोह में 500 से अधिक गरीबों के बीच कंबल बांटा गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.