ETV Bharat / state

Independence Day 2023: '2024 में INDIA गठबंधन का ही कोई बनेगा प्रधानमंत्री..' बोले अखिलेश सिंह- NDA होगी जीरो पर आउट

author img

By

Published : Aug 15, 2023, 12:51 PM IST

Updated : Aug 15, 2023, 3:56 PM IST

पटना में कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी लाल किले से झंडा नहीं फहराएंगे. झंडा कौन फहराएगा नहीं बता सकते लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि इंडिया गठबंधन का ही कोई प्रधानमंत्री लाल किले से 2024 में झंडा फहराएगा.

NDA will be out at zero in 2024
NDA will be out at zero in 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह

पटना: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान अखिलेश प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं से 2024 के लिए एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करने के साथ-साथ मतदान करने की अपील की.

पढ़ें- Independence Day 2023: BJP प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने फहराया तिरंगा, कहा- 'PM मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा'


कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला: अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि 1885 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई और 62 वर्षों के संघर्ष के बाद कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाई. आज देश में स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के सर्टिफिकेट वे लोग बांट रहे हैं जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है. जिनकी पार्टी ही 1950 में बनी है, वह आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री के ऊपर सवाल खड़े करते हैं.

"भाजपा के लोगों ने पिछले वर्ष तिरंगा यात्रा निकाली और इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान चला रहे हैं. इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गौर करने के साथ-साथ खुली मुखालफत करने की भी आवश्यकता है. देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आजादी के लड़ाई में कई वर्षों तक जेल में रहे और ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें अपनी बीमार पत्नी से भी मिलने नहीं दिया. ऐसे आजादी के नायकों के बारे में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए दिन गलत बयानी करते रहते हैं."- अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस

'2024 में I.N.D.I.A की बनेगी सरकार': उन्होंने आगे कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है और हमें संविधान को बचाना है. इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करेंगे की एकजुट हो जाएं. 2024 में इंडिया गठबंधन का जो भी उम्मीदवार हो उसके पक्ष में प्रचार करें और उसे जीताएं. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है. 2024 में इंडिया गठबंधन बिहार में पूरी मजबूती से लड़ेगा और एनडीए को शून्य पर आउट करेगा.

'आखिरी बार लाल किले से पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा': देश में जिस कदर इंडिया गठबंधन का स्वरूप बना है. अगर 2024 तक यही रहा तो भाजपा और एनडीए गठबंधन की सीटें 100 से कम हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर 2024 में नरेंद्र मोदी लाल किले से झंडा नहीं फहराएंगे, झंडा कौन फहराएगा वह नहीं बता सकते लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि इंडिया गठबंधन का ही कोई प्रधानमंत्री लाल किले से 2024 में झंडा फहराएगा.

Last Updated : Aug 15, 2023, 3:56 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.