ETV Bharat / state

पूर्व सांसद सरोज दुबे के निधन पर RJD कार्यालय में शोकसभा

author img

By

Published : Jun 22, 2020, 3:45 PM IST

आरजेडी के पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज दुबे के असामयिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. जहां उन्हें तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.

Condolence organized at the party office on the death of RJD leader Saroj Dubey
RJD नेता सरोज दुबे की मृत्यु पर पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन

पटना: आरजेडी की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज दुबे के असामयिक निधन पर पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया. इस शोकसभा का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में किया गया. पार्टी कार्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

इस मौके पर आरजेडी की वरिष्ठ नेता कांति सिंह ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर नमन किया. साथ ही उन्होंने बताया कि सरोज दुबे 1998 में आरजेडी के टिकट पर राज्यसभा सदस्य रह चुकी थीं. वहीं, आरजेडी में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रही थीं. उनकी मृत्यु से पार्टी को काफी क्षति हुई है. इसके अलावा कांति सिंह ने बताया कि सरोज दुबे जिंदादिल इंसान थीं. खुश रहकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद किया करती थीं.

महिलाओं के लिए थीं आदर्श

बताया जाता है कि सरोज दुबे काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित थीं. इसी वजह से उनकी मौत हो गई. इस शोकसभा के मौके पर उपस्थित पार्टी की महिलाओं ने बताया कि सरोज दुबे ने महिलाओं के लिए आदर्श स्थापित किया था. महिलाओं को सशक्तिकरण और समाज में जगह दिलवाया है. उनकी वजह से पहली बार पार्टी में महिला प्रवक्ता की घोषणा हुई थी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.