ETV Bharat / state

विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा CM नीतीश कुमार का जन्मदिन

author img

By

Published : Feb 18, 2021, 5:31 PM IST

Updated : Feb 18, 2021, 5:57 PM IST

नीतीश कुमार के जन्मदिन को जदयू विकास दिवस के रूप में मनाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार के बाहर भी पार्टी के कार्यकर्ता विकास दिवस का आयोजन करेंगे.

CM Nitish Kumar birthday
CM Nitish Kumar birthday

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन 1 मार्च को है. ऐसे तो जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम आयोजन पहले भी नहीं होता रहा है और इस बार भी आयोजन नहीं होगा. लेकिन जदयू ने विकास दिवस के रूप में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाने का फैसला लिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने इसका ऐलान किया है और कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक इसे मनाएंगे.

ये भी पढ़ें: बोले तेजस्वी: लालू यादव की तबीयत नहीं है ठीक, कोर्ट पर है भरोसा, मिलेगी बेल

नई परंपरा की शुरुआत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर न तो केक काटा जाता है. न ही कोई बड़ा आयोजन होता है. लेकिन इस बार पार्टी ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने ऐलान किया है कि एक मार्च जो नीतीश कुमार का जन्मदिन है, उसे पूरे बिहार में जदयू के कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मनाएंगे.

CM Nitish Kumar
जानकारी देते राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह

"पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक बिहार में हो रहे विकास कार्यों को लेकर कार्यक्रम करेंगे और खुशी मनाएंगे. बिहार के बाहर भी पार्टी के कार्यकर्ता विकास दिवस का आयोजन करेंगे"- आरसीपी सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू

ये भी पढ़ें: पटना: CM नीतीश कुमार ने श्रम संसाधन विभाग के साथ की समीक्षा बैठक

कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन
कार्यकर्ता अपने नेताओं का जन्मदिन बड़े जोश-खरोश के साथ मनाते रहे हैं. केक भी काटते रहे हैं. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में भी दूसरे नेताओं से अलग हैं. पार्टी के नेताओं को साफ मना कर रखा है कि इस तरह का कार्यक्रम नहीं होगा. लेकिन इस बार पार्टी उनके जन्मदिन पर अलग ढंग से कार्यक्रम जरूर करने जा रही है.

Last Updated : Feb 18, 2021, 5:57 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.