ETV Bharat / state

CM नीतीश ने ओलंपिक में पदक जीतने पर हॉकी टीम को दी बधाई, बोले- हर भारतीय है गौरवान्वित

author img

By

Published : Aug 5, 2021, 10:06 AM IST

टोक्यो ओलंपिक के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली भारतीय टीम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है.

CM नीतीश
CM नीतीश

पटनाः टोक्यो ओलंपिक-2020 (Tokyo Olympics) के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही सीएम ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics: 41 साल बाद भारत को मिला हॉकी में ब्रॉन्ज, जर्मनी को 5-4 से दी मात

"भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है." नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार

  • टोक्यो ओलंपिक 2020 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस जीत पर हर भारतीय गौरवान्वित है। मेरी कामना है कि टीम प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रौशन करते रहे।#Tokyo2020@TheHockeyIndia

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) August 5, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

बता दें कि गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम कर लिया. ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीता.

इसे भी पढ़ें- भारतीय हॉकी टीम की जीत पर जश्न में डूबा देश, दिग्गजों ने दी बधाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हो उठा है. पूरा देश जीत का जश्न बना रहा है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम को लोग बधाइयां दे रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी.

  • प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत!

    टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

    ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है।

    हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। 🏑 #Tokyo2020

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई. ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा.

इसे भी पढ़ें- ओलंपिक में हॉकी पर सबकी नजरें, नांगल रेप पर बढ़ी सियासत, पढ़ें ईटीवी भारत टॉप न्यूज

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा. कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.