ETV Bharat / state

ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी क्रिसमस की बधाई, राज्य में सुख-समृद्धि की कामना की

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Dec 25, 2023, 4:31 PM IST

मुख्यमंत्री को क्रिसमस की बधाई दी.
मुख्यमंत्री को क्रिसमस की बधाई दी.

Christian community congratulated nitish kumar 25 दिसंबर को हर साल पूरी दुनिया में क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है. प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन प्रेम व सद्भाव के साथ मनाया जाता है. ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई दी. पढ़ें, विस्तार से.

मुख्यमंत्री को क्रिसमस की बधाई दी.

पटना: क्रिसमस के मौके पर आज 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास में मुलाकात की. 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में पटना के आर्क बिशप रेव सेवेस्टियन कालुपुरा, पूजा अन्ना शर्मा, अभिषेक पैट्रिक, ईसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष एम्ब्रोस पैट्रिक, रिचर्ड रंजन, राजू चेसने, गौतम कुमार सुधांशु, जायडेन गौतम, श्रीबाबू डेविड, जय प्रकाश समेत ईसाई समुदाय के लोगों ने सीएम से मुलाकात की.

राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामनाः ईसा मसीह से राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू किये जाने की प्रशंसा की. कहा कि इससे समाजिक वातावरण में काफी बदलाव आया है. लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है, खासकर महिलाओं को. ईसाई समुदाय के आये हुये लोगों ने कैरोल गाया तथा मुख्यमंत्री को क्रिसमस एवं नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनायें दी. मुख्यमंत्री ने आगंतुकों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट किया.

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे ईसाई समाज के लोग.
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे ईसाई समाज के लोग.

मुख्यमंत्री ने क्रिसमस की दी शुभकामनायें : इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिसमस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शान्ति, प्रेम एवं करुणा का है, जो सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिये है. प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें. मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि क्रिसमस का पर्व राज्यवासियों में प्रेम, सद्भाव के साथ-साथ सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आयेगा.

मुख्यमंत्री को क्रिसमस की बधाई दी.
मुख्यमंत्री को क्रिसमस की बधाई दी.

क्यों मनाया जाता है क्रिसमसः 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जाता है. प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन के रूप में क्रिसमस प्रेम व सद्भाव के साथ मनाया जाता है. क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है, लेकिन इसे हर धर्म के लोग धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन लोग केक काटकर आनंद उठाते हैं. क्रिसमस के पर्व पर लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं. रंग-बिरंगी रोशनी और खिलौनों से सजाया जाता है. इस पर्व में लोग एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं.

इसे भी पढ़ेंः JDU में पहली बार ईसाई मिलन समारोह, क्रिसमस से पहले आयोजन कर मैसेज देने की कोशिश

इसे भी पढ़ेंः मसौढ़ी में क्रिसमस की धूम, कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को किया याद, जिंगल बेल गाने पर खूब थिरके लोग

इसे भी पढ़ेंः पटना में पहली बार गंगा नदी के बीच क्रूज पर होगा क्रिसमस सेलिब्रेशन, खाने-पीने के साथ डांस की भी होगी व्यवस्था

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.