ETV Bharat / state

SSP के आदेश के बाद एक्टिव हुई बाढ़ पुलिस, वर्षों से फरार चल रहे शराब माफिया को दबोचा

author img

By

Published : Jan 6, 2020, 11:07 PM IST

विदित हो कि गिरफ्तार उदय यादव बाढ़ थाना पुलिस, बाढ़ रेल पुलिस, और जीआरपी पर कई राउंड जानलेवा फायर करने का आरोपी है, जो बरसों से फरार चल रहा था.

बाढ़ पुलिस
बाढ़ पुलिस

पटना: राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के चौंदी से पुलिस ने कई संगीन मामलों में संलिप्त शराब माफिया उदय यादव को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर उदय यादव की गिरफ्तारी की है. वहीं, अभियुक्त के पास से लोडेड देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है.

बाढ़ थाना अध्यक्ष संजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कई संगीन मामलों का आरोपी शराब माफिया उदय यादव अपनी पत्नी से मिलने के लिए बाढ़ के चोंदी मोहल्ले में आने वाला है.अपने वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार बाढ़ पुलिस टीम ने उदय की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया. इसके बाद मौके पर पहुंचे उदय को धर दबोचा गया.

पुलिस की गिरफ्त में उदय यादव

पुलिस के साथ हो चुकी है मुठभेड़
विदित हो कि गिरफ्तार उदय यादव बाढ़ थाना पुलिस, बाढ़ रेल पुलिस, और जीआरपी पर कई राउंड जानलेवा फायर करने का आरोपी है, जो बरसों से फरार चल रहा था. साथ ही आधे दर्जन से अधिक अन्य कांडों में उसकी संलिप्तता बताई जा रही है.

  • पटना के नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा की समीक्षा के बाद बाढ़ थाना पुलिस एक्टिव हो गई है. इसी क्रम में मुखबिरों को अलर्ट कर दिया गया है. संगीन मामलों में संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ के लिए एफआईआर रजिस्टर को प्वाइंट आउट किया जा रहा है.
Intro:बाढ़: गुप्त सूचना के आधार पर बाढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता! कई संगीन मामलों का आरोपी शराब माफिया उदय यादव गिरफ्तार! लोडेड देसी कट्टा और कारतूस बरामद। बाढ़ थाना क्षेत्र के चौंदी पर मोहल्ले से हुई गिरफ्तारी।Body:बाढ़:पुलिस निरीक्षक सह बाढ़ थाना अध्यक्ष संजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कई संगीन मामलों का आरोपी शराब माफिया उदय यादव अपनी पत्नी से मिलने के लिए बाढ़ के चोंदी मोहल्ले में आने वाला है! अपने वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार बाढ़ पुलिस टीम ने उदय की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया, और शिकार जाल में फंस गया! शराब माफिया उदय यादव गिरफ्तार कर लिया गया! जिसके पास से लोडेड देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद हुई है! विदित हो कि गिरफ्तार उदय यादव बाढ़ थाना पुलिस, बाढ़ रेल पुलिस, और जीआरपी पर कई राउंड जानलेवा फायर करने का आरोपी था,जो बरसों से फरार चल रहा था! साथ ही आधे दर्जन से अधिक अन्य कांडों का भी आरोपी था! गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम में पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार रंजन और पुलिस अवर निरीक्षक कृपा शंकर मिश्रा के साथ बाढ़ थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे!Conclusion:पटना के नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा के कल बाढ़ थाना निरीक्षण और निर्देश के बाद बाढ़ थाने में तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब माफिया और कई संगीन मामलों के आरोपी उदय यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उदय यादव की गिरफ्तारी के बाद बाढ़ में शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सख्त निर्देश दिए थे कि एफ आई आर में जो भी नामजद हो उनकी तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.