ETV Bharat / state

बिहार के आचार्य चंदना जी, शैबाल गुप्ता (मरणोपरांत) और प्रमोद भगत को मिला पद्मश्री पुरस्कार

author img

By

Published : Jan 25, 2022, 9:13 PM IST

Updated : Jan 26, 2022, 11:10 AM IST

पद्म पुरस्कारों की घोषणा
पद्म पुरस्कारों की घोषणा

पद्म पुरस्कार (padma awards) भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं. सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा (padma awards announced) कर दी है. बिहार से आचार्य चंदना जी और शैबाल गुप्ता (मरणोपरान्त) को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. वहीं वैशाली जिले के रहने वाले प्रमोद भगत को भी पद्मश्री पुरस्कार मिला है. सीएम नीतीश ने पुरस्कारों की घोषणा पर बधाई दी है.

पटना: भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा (padma awards announced) की है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि चार लोगों को पद्म विभूषण, (padma vibhushan) 17 लोगों को पद्म भूषण, (padma bhushan) 107 लोगों को पद्म श्री (padma shri) से सम्मानित किया जाएगा. बिहार से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आचार्य चंदना जी और मरणोपरांत शैबाल गुप्ता को (posthumous Padma awards) पद्मश्री देने की घोषणा की है. वहीं हाजीपुर के रहने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

ये भी पढ़ें- padma awards : सीडीएस रावत, कल्याण सिंह को पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, सेंटर फॉर इकोनामिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के पूर्व निदेशक और आद्री के पूर्व सदस्य सचिव स्वर्गीय शैबाल गुप्ता को (मरणोपरांत) साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है.


वहीं, मुख्यमंत्री ने आचार्य चंदना जी को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. दिवंगत शैबाल गुप्ता नीतीश कुमार के काफी नजदीकी थे. शैबाल गुप्ता आर्थिक सर्वेक्षण से लेकर बिहार सरकार को आर्थिक रिपोर्ट तैयार करने में हमेशा मदद करते रहे. यहां तक की शराबबंदी का कितना असर समाज और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ा उसका भी सर्वे शैबाल गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कराया था.

  • सेंटर फॉर इकॉनोमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के निदेशक व एशियाई विकास शोध संस्थान #ADRI के सचिव रहे, बिहार के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ शैवाल गुप्ता जी को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत #पद्मश्री से सम्मानित किया जाना नये बिहार का सम्मान है।🙏#PadmaAwards pic.twitter.com/jHJGmIW0gZ

    — Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) January 25, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

'जैन साध्वी आचार्य चंदना जी ने राजगीर में वीरायतन शुरू कर अपना जीवन मानवता की सेवा लगा दिया. वीरायतन भारतीय उप महाद्वीप में गरीबों के लिए फ्री अस्पताल, स्कूल आदि चलाता है. समाज कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित होने पर आपका हार्दिक अभिनंदन.'- संजय झा, जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार

  • जैन साध्वी आचार्य चंदना जी ने राजगीर में #वीरायतन शुरू कर अपना जीवन मानवता की सेवा लगा दिया। वीरायतन भारतीय उप महाद्वीप में गरीबों के लिए फ्री अस्पताल, स्कूल आदि चलाता है।

    समाज कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए #पद्मश्री से सम्मानित होने पर आपका हार्दिक अभिनंदन।🙏#PadmaAwards pic.twitter.com/xySTW2h6zv

    — Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) January 25, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वैशाली जिले के हाजीपुर के रहने वाले प्रमोद भगत को भी पैराओलंपिक में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. हालांकि उन्हें ये पुरस्कार ओडिशा राज्य के कोटे से मिला है.

गौरतलब है कि भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को सिविल सर्विस क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण (CDS Gen Bipin Rawat Padma Vibhushan) से अलंकृत किया जाएगा. इसके अलावा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को भी पद्म विभूषण (kalyan singh padma vibhushan) दिया गया है. पब्लिक अफेयर्स की श्रेणी में पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे.

विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

Last Updated :Jan 26, 2022, 11:10 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.