ETV Bharat / state

नालंदा: सरकारी अनाज लेने निकली महिला की चाकू से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

author img

By

Published : May 27, 2020, 5:11 PM IST

Updated : May 29, 2020, 10:03 AM IST

घटना के बारे में मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला जयमुनी देवी अपने घर से मंगलवार दोपहर में सरकारी राशन लेने निकली थी. उसके बाद वो अपने घर नहीं लौटी. अहले सुबह जयमुनी देवी का शव डुमरावां गांव के पास पुल के नीचे लावारिस अवस्था में फेंका हुआ पाया गया.

nalanda
nalanda

नालंदा: जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके में महिला की हत्या कर दी गई. डुमरावां गांव के पुल के पास अज्ञात हमलावरों ने महिला पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. परिजनों ने छिनतई के कारण महिला की हत्या का शक जताया है.उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी महिला जयमुनी देवी के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी थी. उसके बाद ही उसकी हत्या कर दी गई.

महिला के गले पर जख्म के भी निशान
घटना के बारे में मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला जयमुनी देवी अपने घर से मंगलवार दोपहर में सरकारी राशन लेने निकली थी. उसके बाद वो अपने घर नहीं लौटी, परिवार वालों ने महिला की काफी खोजबीन की. इसके बाद अहले सुबह जयमुनी देवी का शव डुमरावां गांव के पास पुल के नीचे लावारिस अवस्था में फेंका हुआ पाया गया. महिला के गले पर जख्म के भी निशान पाए गए हैं.

ईटीवी भारत की रिपोर्ट

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
इस हत्या के शक की सुई गांव के ही एक सरफिरे पर जा रही है. लोगों का मानना है कि 5 साल पहले भी गांव के किसी सनकी युवक ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद उसकी हत्या कर दी थी. परिजनो को शक है कि उसी तरह की घटना जयमुनी देवी के साथ भी हुई हो. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Last Updated : May 29, 2020, 10:03 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.