ETV Bharat / state

नालंदा: बिहार शरीफ MC में शपथ ग्रहण कार्यक्रम, नीलम गुप्ता बनीं सशक्त स्थाई समिति की सदस्य

author img

By

Published : Sep 24, 2019, 11:54 PM IST

सदस्य

सशक्त स्थाई समिति का बहुत ही महत्त्वपूर्ण काम होता है. नगर निगम की बोर्ड के बैठक के पहले समिति में विकास कार्यों को रखा जाता है और उस पर चर्चा की जाती है. इसके बाद उन मुद्दों को नगर निगम के बोर्ड में रखा जाता है.

नालंदा: बिहार शरीफ नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के पद पर नीलम गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया है. निगम के महापौर कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीलम गुप्ता ने शपथ ग्रहण की. बिहार शरीफ नगर निगम में 46 वार्ड पार्षद के सदस्य हैं, जिनमें 7 वार्ड पार्षद सशक्त स्थाई समिति के सदस्य होते हैं. 1 सदस्य के इस्तीफा देने के बाद नीलम गुप्ता को रिक्त पद का सदस्य बनाया गया है.

नालंदा
नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल

अपर सचिव ने दिलाई शपथ
नगर निगम के नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने बताया कि नीलम गुप्ता के पदभार ग्रहण करने को लेकर नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. निगम के अपर सचिव महोदय ने विभागीय प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें शपथ ग्रहण कराई. आयुक्त ने नगर निगम को सफलता और कर्तव्यनिष्ठा की ऊचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही.

नगर निगम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम

सशक्त स्थाई समिति का कार्य
बता दें कि सशक्त स्थाई समिति का काम बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता है. नगर निगम की बोर्ड बैठक के पहले समिति में विकास कार्यों को रखा जाता है. इसपर चर्चा की जाती है. इसके बाद ही उन मुद्दों को नगर निगम के बोर्ड में रखा जाता है. हालांकि कुछ मामलों को पार्षद सीधे बोर्ड की बैठक में रखते हैं, लेकिन विकास कार्यों के लिए यह समिति महत्त्वपूर्ण मानी जाती है.

Intro:नालंदा। बिहार शरीफ नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के पद पर नीलम गुप्ता ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। नगर निगम के महापौर कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीलम गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । बिहार शरीफ नगर निगम में 46 वार्ड पार्षद हैं जिनमें 7 वार्ड पार्षद सशक्त स्थाई समिति के सदस्य होते हैं । पूर्व से सात पार्षद स्थाई सशक्त स्थाई समिति के सदस्य थे लेकिन एक वार्ड पार्षद द्वारा सशक्त स्थाई समिति के पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद यह पद रिक्त था, जिसके बाद नीलम गुप्ता को सशक्त स्थाई समिति का सदस्य बनाया गया।


Body:मालूम हो कि सशक्त स्थाई समिति का महत्वपूर्ण कार्य होता है। नगर निगम की बोर्ड के बैठक के पहले सशक्त स्थाई समिति में विकास कार्यों को रखा जाता है और उस पर चर्चा की जाती है जिसके बाद उन मुद्दों को नगर निगम के बोर्ड में रखा जाता है। हालांकि कुछ मामलों में पार्षदों द्वारा सीधे बोर्ड की बैठक में रखा जाता है लेकिन विकास कार्यों के लिए सशक्त स्थाई समिति महत्वपूर्ण मानी जाती है। नगर निगम को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही।
बाइट। सौरभ जोरवाल, नगर आयुक्त


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.