ETV Bharat / state

जमुई में ब्राह्मण महासभा एकता में आक्रोश, जीतन राम मांझी का पुतला फूंका

author img

By

Published : Dec 21, 2021, 6:06 PM IST

जमुई में ब्राह्मण एकता संघ ने किया प्रदर्शन
जमुई में ब्राह्मण एकता संघ ने किया प्रदर्शन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विवादित बयान (Jitan Ram Manjhi controversial statement) देकर लगातार सुर्खियों में हैं. इस बार ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान पर वे चौतरफा घिर गये हैं. जमुई में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला फूंका गया है.

जमुईः 'ब्राह्मण एकता जिंदाबाद, जीतन राम मांझी मुर्दाबाद' नारेबाजी करते हुऐ ब्राह्मण महासभा के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री खिलाफ प्रदर्शन (Demonstration in Jamui) किया. जमुई कचहरी चौक पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण महासभा एकता बैनर के साथ जुटे लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला फूंका.

यह भी पढ़ें- ब्रह्मणों पर जीतन राम मांझी विवादित बयान का मुद्दा पहुंचा कोर्ट, पुतला भी फूंका गया

इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल शरण पांडेय ने कहा कि, 'जीतन राम मांझी ने जो अभद्र टिप्पणी की है, वह तमाम ब्राह्मणों का अपमान है. इसके विरोध स्वरूप हमलोग धरना प्रदर्शन, पुतला दहन कर रहे हैं. ब्राह्मण समाज इसका बदला लेगा. न्यायालय के माध्यम से और वोट की चोट के माध्यम से उन्हें सजा मिलेगी. उनको अगर गद्दी पर बिठा सकते हैं, तो उतारना भी जानते हैं.'

जमुई में ब्राह्मण एकता संघ ने मांझी का पुतला फूंका

'पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. ब्राम्हण ही धर्म की रक्षा करते हैं. देवी-देवता, पूजा-पाठ के बारे में लोगों को बताते हैं. मांझी जी को अपने अभद्र टिप्पणी के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.' -हिमांशु कुमार पांडेय, एडवोकेट, जमुई सिविल कोर्ट

ये भी पढ़ें: मांझी की जीभ काटने पर 11 लाख... HAM ने कहा- होश में रहे BJP

'ब्राह्मण देवता स्वरूप होते हैं. पूजे जाते हैं. उनका इस प्रकार से अपमान करना ठीक नहीं है. उन्होंने ब्राह्मण ही नहीं पूरे हिंदुत्व का अपमान किया है. यह बयान पूरे भारत के लिऐ कलंक है. ऐसे व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. राजनीति करने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. नीतीश कुमार ने उनको मुख्यमंत्री बनाया था, उनको अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए. सोच समझकर बोलना चाहिए.' -मुन्ना कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ

यह भी पढ़ें- 'जो पंडित मांस-मदिरा का सेवन कर पूजा कराने जाते हैं, उसको एक नहीं हजार बार @$#&#.. कहेंगे'

विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.