ETV Bharat / state

Har Ghar Tiranga: हाथ में तिरंगा.. बुलेट की सवारी.. अश्विनी चौबे का देखिए कूल अंदाज

author img

By

Published : Aug 11, 2023, 2:27 PM IST

Updated : Aug 11, 2023, 3:05 PM IST

अलग लुक में दिखे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
अलग लुक में दिखे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

पूरा देश इन दिनों 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटा है. वहीं भाजपा ने पिछले साल की तरह इस बार भी 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए आज दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली. जिसमें बक्सर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी शिरकत की.

अश्विनी चौबे, केंद्रीय राज्य मंत्री

नई दिल्ली/बक्सर: बिहार के बक्सर से वरिष्ठ भाजपा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दिल्ली में हर घर तिरंगा बाइक यात्रा में शामिल हुए. अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर केंद्रीय राज्यमंत्री इस दौरान बिल्कुल अलग लुक में दिखे. बाइक पर हेलमेट पहने अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है.

ये भी पढ़ेंः 'हर घर तिरंगा' पर BJP सांसदों ने निकाली बाइक रैली, ये मंत्री हुए शामिल

'हर घर में लहराएगा तिरंगा': तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा लहराएगा. आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने लोगों से हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान भी किया.

'इस आजादी के लिए लाखों देशभक्तों ने कुर्बानियां दी हैं. तभी आज हम आजाद देश में सांसे ले रहें हैं. देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा"- अश्विनी चौबे, केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से की अपीलः केंद्रीय मंत्री ने युवओं और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त अर्थात स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, उस दिन हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. देशवासियों का स्वाभिमान बढ़ रहा है. एक भारत श्रेष्ठ भारत नारा लेकर 2047 तक भारत विकसित भारत होगा.

2022 में बेहद सफल रहा था अभियान: दरअसल भारत सरकार ने पिछले साल ही 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया था. जो 2022 में बेहद सफल रहा, इस साल 230 मिलियन परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया था. केंद्र सरकार के मुताबिक इस साल, 'हर घर तिरंगा' अभियान का जश्न मनाने के लिए 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचा जा रहा है.

Last Updated :Aug 11, 2023, 3:05 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.