केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ का लिया जायजा, अधिकारियों को दिया निर्देश

author img

By

Published : Aug 16, 2021, 9:03 PM IST

Updated : Aug 16, 2021, 9:46 PM IST

गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ()

बेगूसराय से बीजेपी के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बोट पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया.

बेगुसराय: बिहार के बेगूसराय से बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा (Inspection of Flood Affected Area) लिया. बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल लेते हुए, उन्हें राहत सामग्री वितरित की और अधिकारियों का बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- Flood In Begusarai: बाढ़ से भारी तबाही, जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मटिहानी के खोरमपुर घाट से बोट पर सवार होकर शाम्हो प्रखंड के कई गांवों की बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बाढ़ की वजह से हुई मृत्यु पर अकहा-कुरहा निवासी मृतक पप्पू यादव की पत्नी को चार लाख रुपये की सरकारी सहायता भी उपलब्ध करायी.

इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से कम्युनिटी किचन, दवाई, नाव जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं का लाभ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी लोगों को पारदर्शी तरीके से मिले इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाये. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सभी पदाधिकारियों के नम्बर भी सार्वजनिक किया जाये ताकि हर व्यक्ति तक उनकी पहुंच हो.

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- बाढ़ में सरकारी मदद भूल जाओ.. छप्पर पर बसेरा.. कहीं छत पर ठिकाना.. ऐसा मंजर देखा है?

बता दें कि बिहार बारिश के चलते नदियां इन दिनों उफान पर हैं. नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. बाढ़ से बेगूसराय समेत बिहार के अधिकतर जिले प्रभावित हैं. खासकर गंगा से सटे इलाके और दियारा इलाके में रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ कहर बनकर टूटी है. घरों में पानी घुस जाने से दियारा इलाके के लोग छप्परों पर अपना गुजारा कर रहे हैं.

बेगूसराय में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है. गंगा में पानी बढ़ने से जिले के कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. बाढ़ के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. लोग अपने घरों को छोड़कर जरूरी सामानों के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें- नाव पर सवार हुए विधायक जी, बाढ़ का लिया जायजा, बोले- लोगों तक नहीं पहुंच रही सरकारी मदद

Last Updated :Aug 16, 2021, 9:46 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.