ETV Bharat / state

अरवल में बाढ़ के हालात, प्रभारी मंत्री विनोद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक

author img

By

Published : Oct 2, 2019, 11:44 PM IST

जिले के प्रभारी मंत्री विनोद सिंह के मुताबिक सोनभद्र बंसी प्रखंड बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है. इंद्रपुरी बराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ने की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं. जिला प्रशासन को हालात सामान्य होने तक राहत कैंप चलाने का निर्देश दिया गया है.

अरवल में बैठक करते विनोद सिंह

अरवलः भारी बारिश के बाद जिले में पुनपुन और सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है. इसके बाद उत्पन्न स्थिति पर जिले के प्रभारी मंत्री विनोद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की है. मंत्री विनोद सिंह के मुताबिक इंद्रपुरी बराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है. जिला प्रशासन की तरफ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं.

arwal
प्रभारी मंत्री विनोद सिंह

बैठक के बाद प्रभारी मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि पुनपुन और सोन नदी में जलस्तर की वृद्धि से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मंत्री ने मुताबिक जिले के 3 प्रखंड में बाढ़ की स्थिति बन गई है. करपी, कुर्था और सोनभद्र बंसी प्रखंड बाढ़ से प्रभावित है. उन्होंने बताया कि सोनभद्र बंसी प्रखंड में सरकार की तरफ से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं.

arwal
जिला के अधिकारियों संग बैठक करते मंत्री विनोद सिंह

सोनभद्र बंसी प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जिले में लगभग 25 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 3 जगहों पर राहत कैंप चलाए जा रहे हैं. कैंप में खाने-पीने से लेकर स्वास्थ्य संबंधी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि स्थिति सामान्य होने तक राहत कैंप चलाया जाए. उन्होंने बताया कि सोनभद्र बंशी प्रखंड में बाढ़ की स्थिति काफी भयावह है. इस प्रखंड के 8 पंचायत बाढ़ की चपेट में है, इसका जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. हालांकि एनडीआरएफ की टीम नाव की मदद से राहत कार्य चला रही है.

अरवल में बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते प्रभारी मंत्री

बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचेगी सहायता राशि
पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर राहत कार्य चला रही है. समीक्षा के बाद सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जायेगी. बैठक में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की. बैठक के बाद विनोद सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया.

Intro:अरवल जिले में पुनपुन तथा सोन नदी में बड़े जलस्तर के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री विनोद कुमार सिंह ने अरवल परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला पदाधिकारी रवि शंकर चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि इंद्रपुरी बराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण पुनपुन तथा सोन नदी में पानी का जलस्तर बढ़ा है।जिसके कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के 3 प्रखंडों में अभी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसमें करपी, कुर्था तथा सोनभद्र बंसी प्रखंड के क्षेत्र प्रभावित है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बाढ़ की स्थिति सोनभद्र बंसी प्रखंड में है जहां ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।हालांकि प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य चलाई जा रही है।


Body:पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अरवल जिले में लगभग 25000 लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हैं। जिनके लिए जिला प्रशासन के द्वारा तीन जगह राहत कैंप चलाए जा रहे हैं। जिसमें रहने खाने तथा स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की जा रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि जब तक बाढ़ की स्थिति सामान्य नहीं हो जाए तब तक राहत कैंप चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोनभद्र बंसी प्रखंड में बाढ़ की स्थिति काफी भयावह है।इस प्रखंड में पढ़ने वाले आठों पंचायत बाढ़ की चपेट में है।साथ ही जिला मुख्यालय से इसका संपर्क बाढ़ के कारण टूट गया है।जिससे राहत कार्य पहुंचाने में परेशानी भी उत्पन्न हो रही है। फिर भी एनडीआरएफ के मदद से नाव के द्वारा राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।


Conclusion:पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर राहत कार चला रही है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों की समीक्षा के बाद सरकार के द्वारा उनके बैंक खातों में आर्थिक मदद भी करेगी।बैठक के बाद जिले के प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा भी किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.