द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में जीतनराम मांझी, बोले- मोदी है तो मुमकिन है

author img

By

Published : Jun 22, 2022, 1:47 PM IST

Updated : Jun 22, 2022, 1:56 PM IST

हम प्रमुख जीतन राम मांझी

आगामी राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) के लिए बीजेपी नीत NDA ने द्रौपदी मुर्मू को अपने उम्मीदवार बनाया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu NDA President Candidate) को समर्थन दिया है. मांझी ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है. पढ़ें पूरी खबर

पटना: एनडीए (NDA) की ओर से झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्ट्पति पद के लिए उम्‍मीदवार बनाया गया है. विपक्ष के ओर से टीएमसी सांसद यशवंत सिन्हा मुर्मू के सामने होंगे. इस बीच, द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से उम्‍मीदवार बनाए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी (Former Chief Minister Jitan Ram Manjhi) ने भी समर्थन (Jitan Ram Manjhi Supports Draupadi Murmu) दिया है. उन्होंने एनडीए उम्मीदवार बनने के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं भी दी.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार

मांझी बोले- मोदी है तो मुमकिन है : जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि, ''पूर्व राज्यपाल, आदिवासी समुदाय की शान, हमारी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएं जानें पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ये गर्व का क्षण है जब लगातार दूसरी बार हमारे बीच से कोई राष्ट्रपति बनने जा रहा है. मोदी है तो मुमकिन है.”

द्रौपदी मुर्मू को मिला चिराग पासवान का साथ: इससे पहले, एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान (LJPR Chief Chirag Paswan) ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा कर दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आदिवासी समाज से आने के बावजूद भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने आज जो मुकाम हासिल किया है, यह उनकी काबिलियत एवं संघर्ष का ही परिणाम है. समाज के वंचित वर्ग से देश के सर्वोच्च पद की दावेदारी, करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है. NDA के द्वारा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है. देश में ऐसा पहली बार होगा, जब एक आदिवासी समाज से आने वाली बेटी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व ग्रहण करेगी. लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूर्ण रुप से समर्थन करती है."

ये भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू को मिला चिराग पासवान का साथ, LJPR चीफ ने किया समर्थन का ऐलान

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को JDU का समर्थन : जनता दल यूनाइटेड ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''जनता दल (यू) द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.''

ये भी पढ़ें: आंकड़ों से जानिए कैसे राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार है जरूरी, नवीन पटनायक मजबूरी

बिहार के पास कुल 81687 मत : बदली हुई परिस्थितियों में नीतीश कुमार की भी राजनीतिक महत्वाकांक्षा जागृत हुई दिखाई पड़ी है. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद को लेकर नीतीश कुमार भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर दावेदारी पेश करवा चुके हैं. बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में चुने हुए प्रतिनिधि ही वोट डाल सकते हैं. विधान परिषद के सदस्यों को वोट डालने का अधिकार नहीं होता है. आबादी के हिसाब से जनप्रतिनिधियों के वोटों की कीमत तय होती है. राज्यसभा लोकसभा और विधानसभा का कुल 81687 मत बिहार के पास है.

राष्ट्रपति चुनाव का बिहार कनेक्शन : वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास 54540 मत है तो विपक्ष के खाते में 25024 मत है. बिहार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कुल मिलाकर 29515 मतों की बढ़त मिल सकती है अगर नीतीश कुमार भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करते (Bihar connection of presidential election)हैं. बिहार में बीजेपी के पास 28189, जेडीयू के पास 21945, आरजेडी के पास 15980, कांग्रेस के पास 4703 और माले के पास 2076 वोट हैं.

Last Updated :Jun 22, 2022, 1:56 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.