ETV Bharat / bharat

बिहार के मुंगेर में मनाई गई सबसे बड़ी दिवाली, धनतेरस पर 6 लाख दीप जलाकर बना रिकॉर्ड, देखें VIDEO

author img

By

Published : Oct 24, 2022, 8:08 AM IST

Updated : Oct 24, 2022, 10:27 AM IST

बिहार में नित्य नये कीर्तिमान (Daily New Records In Bihar) स्थापित होते रहते हैं. इसी कड़ी में राज्य की सबसे बड़ी दीपावली धनतेरस के दिन 6 लाख मिट्टी के दीयें जलाकर मुंगेर में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया. विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक सह कल्याण्पुर यूथ क्लब के संस्थापक डॉक्टर नीतीश दुबे राज्य की सबसे बड़े दीपोत्सव कार्यक्रम को आयोजित करने में मुख्य भूमिका निभाई. पढ़ें पूरी खबर...

मुंगेर में मनाई गई सबसे बड़ी दीपावली
मुंगेर में मनाई गई सबसे बड़ी दीपावली

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में 6 लाख दीये जालाए गए (Six Lakh Diyas Were Lit In Munger) हैं. जिले के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में राज्य की सबसे बड़ी दीपावली (Bihar biggest Deepotsav) मनाई गई. इस अवसर पर 6 लाख मिट्टी के दिए जलाए गए. जिसमें 6 हजार तिल के तेल और 40 क्विंटंल शुद्ध घी का उपयोग किया गया है. इस भव्य दीपोत्सव आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. मुंगेर जिला के कल्याणपुर गांव में धनतेरस के दिन राज्य की सबसे बड़ी दीपावली मनाई गई. मौके पर 6 लाख मिट्टी के दियें एक साथ जलाये गए. बड़ी दुर्गा महारानी, कल्याणपुर मंदिर में 359 वर्ष पूर्व से स्थापित मां दुर्गा का ऐसा आशीर्वाद इस गांव वालों पर रहा है कि यहां के ग्रामीण भी मां की सेवा में नये-नये कार्यक्रम आयोजित कर राज्यस्तर पर सुर्खिया बटोर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- दीपावली 2022 : इसलिए इन खास जगहों पर जलाए जाते हैं नरक चतुर्दशी के 14 दीपक

मुंगेर में 6 लाख दीये जलाए गए : दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के श्रृंगार के बाद आरती से की गई. जिसके बाद मां गंगा की महाआरती मंत्रोचारण के साथ की गई. इस अद्भुत दीपोत्सव में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से दुर्गा स्थान पहुंचे थे. लाखों-लाख की संख्या में दियें को जलाने के लिए युथ क्लब, कल्याणपुर के साथ-साथ ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई. वहीं, मंदिर परिसर में दीप के साथ अबीर, गुलाल से अयोध्या मंदिर की आकृतियां इस दीपोत्सव में चार चांद लगा रही थी. इस पूरे कार्यक्रम का इंटरनेट के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया. इस मौके पर भागलपुर डीआईजी विवेकानंद, तारापुर डीएसपी पंकज कुमार उपस्थित थे.

6 लाख मिट्टी के दीये जलाकर नया कीर्तिमान : राज्य की सबसे बड़े दीपोत्सव कार्यक्रम को आयोजित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक (World Famous Homeopath) सह कल्याण्पुर यूथ क्लब के संस्थापक डॉक्टर नीतीश दुबे रहे. उन्होंने बताया कि मुंगेर मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर गंगा किनारे बसे 10 हजार की आबादी वाला कल्याणपुर गांव में राज्य की सबसे बड़ी दीपावाली मनाई गई है. उन्होंने कहा कि बड़ी मां दुर्गा महारानी के आशीर्वाद से और ग्रामीणों की श्रद्धा और विश्वास का नतीजा है कि इतने बड़े दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के इस बड़े संकल्प को पूरा कर पाए हैं. इस दीपोत्सव में लगभग 10 हजार लोगों की भागीदारी रही. डॉक्टर नीतीश दुबे ने बताया कि सभी 6 लाख दीप जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारों से बनवाया गया.

'इस दीपोत्सव में आने वाले लोग भी अपने साथ एक दीया लाए थे. इसके बाद भव्य भंडारा का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया. इस दीपोत्सव की सफलता में कल्याणपुर यूथ क्लब के गुलाब स‍िंह, मनीष सिन्हा,चंदन दुबे, विवेक दुबे, सुदाम चौधरी, पवन दुबे, अमित दुबे, प्रियरंजन दुबे, प्रह्लाद दुबे सहित गांव के सैकड़ों युवा उपस्थित थे.' - नीतीश दुबे, होम्योपैथ चिकित्सक सह कल्याण्पुर यूथ क्लब के संस्थापक डॉक्टर

Last Updated :Oct 24, 2022, 10:27 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.